जनसंख्या नियंत्रण न हुआ तो गृहयुद्ध जैसे होंगे हालात
हिदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रबोध आनंद गिरी ने देश में बढ़ती आबादी पर चिंता जताते हुए कहा कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात कर जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की अपील करेंगे।
जेएनएन, रोजा, शाहजहांपुर : हिदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रबोध आनंद गिरी ने देश में बढ़ती आबादी पर चिंता जताते हुए कहा कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात कर जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की अपील करेंगे। यदि जल्द ही इस पर नियंत्रण नहीं किया गया तो देश में गृहयुद्ध जैसे हालात हो सकते हैं।
निजी समारोह में शामिल होने आए प्रबोध आनंद गिरी ने बरेली मोड पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का बचाव भी किया। बोले, राष्ट्र के हित में काम करने वाला हर व्यक्ति राष्ट्रभक्त है। नाथूराम गोडसे ने अपने हित के लिए गोली नहीं चलाई थी। यह राम कृष्ण की भूमि है, यहां आम व्यक्ति राष्ट्रपिता कैसे हो सकता है। यहां के राष्ट्रपिता अगर कोई है तो वह राम व कृष्ण हैं। जिन्हें राष्ट्रपिता कहा जा रहा है उन्होंने दूसरे देश को धन देने की घोषणा करके देशद्रोह का काम किया था। गोडसे ने सिर्फ उसका दंड दिया था।