Move to Jagran APP

गुरुवाणी से भक्तिमय शहर, स्वागत को उमड़ी संगत

गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को शहर में भव्य नगर कीर्तन यात्रा निकली।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 11:53 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 11:53 PM (IST)
गुरुवाणी से भक्तिमय शहर, स्वागत को उमड़ी संगत

जेएनएन, शाहजहांपुर : गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को शहर में भव्य नगर कीर्तन यात्रा निकली। सेना के बैंड, अश्वारोही व पदगामी पंचप्यारों की अगुवाई में निकली नगर कीर्तन का शहर में पुष्पवर्षा व जलपान से स्वागत किया गया। दोपहर शुरू हुई शोभायात्रा शाम को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंची। शहीद महापुरुषों की झांकियां शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रही।

loksabha election banner

रविवार दोपहर संत सुखदेव सिंह की तपोस्थली तेल टंक रोड स्थित गुरुद्वारा कुटिया साहिब से नगर कीर्तन यात्रा का शुभारंभ हुआ। उचौलिया से आये संत गुरुनाम के निर्देशन में शहर के प्रमुख मार्गों से निकली नगर कीर्तन में सेना का बैंड मुख्य आकर्षण रहा। गुरुनानक कन्या हाई स्कूल, खालसा शिशु शिक्षा सदन के बच्चों ने बैंड की धुन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोहा। गुरुग्रंथ साहिब की पालकी पर संगत ने मत्था टेका। रागी जत्था ने सबद कीर्तन व गुरुवाणी से संगत को निहाल किया। बोले सो निहाल सत श्री अकाल से वातावरण गुंजायमान रहा। तेल टंकी रोड, लाल इमली चौराहा, घंटाघर, बहादुरगंज, सदर बाजार, गोविदगंज होते हुए देर शाम नगर कीर्तन यात्रा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंची। यहां लंगर के साथ कीर्तन यात्रा का समापन हुआ। नगर कीर्तन में कुटिया साहिब की अध्यक्ष नवनीत कौर, संरक्षक राजेंद्र सिंह समेत नवनीत कौर, हरमीत कौर, महेंद्र सिंह आदि का सहयोग रहा। गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा की प्रधान कमलेश कौर माटा ने समापन पर संत गुरुनाम सिंह, राजेंद्र सिंह समेत सेवादारों को सिरोपा भेंट किया।

गतका पार्टी के प्रदर्शन कर दिखाएं करतब

फतेह खालसा ग्रुप की गतका पार्टी ने शस्त्र प्रदर्शन के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाए। गुरुओं की गाथा व शौर्य को कलाकारों ने पट्टेबाजी, तलवार बाजी से रोमांचित किया। फतेह खालसा ग्रुप अध्यक्ष अध्यक्ष परमवीर सिंह ने भी दांव पेंच दिखाए।

आकर्षण का केंद्र रही सौहार्द की झांकी

नगर कीर्तन में सौहार्द की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। खालसा शिक्षा सदर व गुरुनानक पाठशाला के बच्चों ने हिदू, मुस्लिम, सिख, इसाई के प्रतीक रूप में परिधान धारण कर धर्म चिन्हों का प्रदर्शन किया। झांकी में शामिल बच्चों को पुरस्कृत किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.