घरों में बनाए गोबर के गिरिराज, मंदिरों में पारंपरिक पूजा
पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व के चौथे दिन अन्नकूट गोवर्धन पूजा का पर्व धूमधाम से मना।
जेएनएन, शाहजहांपुर : पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व के चौथे दिन अन्नकूट गोवर्धन पूजा का पर्व धूमधाम से मना। प्रकृति पूजा के संदेश देने वाले इस पर्व पर गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजा अर्चना की गई। बिसरात रोड स्थित श्री द्वारिकाधीश मठिया आश्रम तथा चौकसी मंदिर में गोवर्धन पूजा के साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया। महंत रामशरण दास जी महाराज ने कहा कि अन्नकूट गोवर्धन पूजा पर्व से प्रकृति पूजा व समरसता का संदेश मिलता है।
गुरुवार को जिले भर में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट की धूम रही। घरों में महिलाओं ने गाय के गोबर के गोवर्धन बनाकर , कुश की सींक से छत्तर ताना।, रूई के वस्त्र पहनाए। रोली अक्षत का टीका लगाकर लगाकर अगरबत्ती, धूपबत्ती से पूजन किया। भोग लगाकर आरती उतारी। यह क्रम शहर से लेकर गांव तक चला। शहर के बिसरात मार्ग स्थित श्री द्वारिकाधीश मठिया आश्रम में गोवर्धन पूजा के साथ ही विशाल अन्नकूट भंडारा हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग कर पूजन में भाग लिए। बाजार की सभी सब्जियों के मिश्रण से तैयार विशेष व्यंजन का प्रसाद भंडारा ग्रहण किया। मठिया आश्रम अध्यक्ष महंत रामशरण दास ने गोवर्धन पूजा का महत्व समझाया। कहा कि इंद्र देव के अहंकार को नष्ट करने के लिए भगवान कृष्ण ने कनिष्ठा अंगुली पर गिरिराज पर्वत को धारण कर वृंदावनवासियों को इंद्र के कोप से बचाया और इंद्र का के अहंकार का मर्दन किया। कार्यक्रम में पुजारी परमात्मा दास, राम दास, बालक दास, लालाराम दास, विकास यादव, विपिन यादव, मुनीश्वर ¨सह, श्याम पाल ¨सह, श्याम नाथ, राजीव, रमेश चंद्र, जीवन लाल, मुन्ना लाल, धरमवीर यादव, गुड्डू, मनोज अग्रवाल, फूल चंद्र मौर्य, सुखपाल ¨सह, जगपाल आदि का सहयोग रहा। चौकसी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में गोवर्धन को सजाकर मंत्रोच्चारण के साथ की गई। मंदिर कमेटी की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। शहर की कृष्णा नगर कालोनी स्थित कृष्णा मंदिर में भगवान गोवर्धन का स्वरूप सजाकर पूजा अर्चना की गई। स्वरूप सज्जा के लिए मंदिर की कमेटी की ओर से अनिल तनेजा, ¨चकी खुराना, नेहा, मुस्कान, सोनिया आदि को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में मंदिर कमेटी अनिल तनेजा, हरीश बजाज, अनिल कक्कड़, संजीव सचदेवा, रवि खुराना आदि का सहयोग रहा।