चौक के राजा विदाई को उमड़ा जनसैलाब
गणपति बप्पा मोरिया, अबकी बरस जल्दी आ.. के घोष के साथ शहर में गणेश शोभायात्रा निकाली गई।
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : गणपति बप्पा मोरिया, अबकी बरस जल्दी आ.. के घोष के साथ एक दूसरे के रंग गुलाल लगाते श्रद्धालु, भक्तिगीतों पर झुमती महिलाएं थिरकते युवा तथा भगवान गणेश की प्रतिमा प्रतिमा के दर्शन व नमन को लगी होड़..। रविवार को यह ²श्य था गणेश विसर्जन शोभायात्रा का। चौक के क्षत्रिय धर्मशाला से गाजे बाजे के साथ निकली शोभायात्रा मोती चौक, चार खंभा, गर्रा फाटक होते हुए गर्रा घाट पहुंची। यहां गणपति बाबा के जयघोष के साथ सभी सेवादारों ने गर्रा नदी में विघ्न विनाशक की प्रतिमा का विसर्जन किया। शोभायात्रा में देवस्वरूपों की झांकिया श्रद्धा व आकर्षण का केंद्र ¨बदु रही।
शोभायात्रा में अनिल माने, सचिन खाडे, ¨पटू पवार, शिवम चौहान, प्रकाश मोरे, हनुमान बागल, रुपेश पवार, मुकेश कपूर, विश्राम चौहान, बबलू पंडित, गौरव गुप्ता, शालू वर्मा, प्रभाकर वर्मा, अक्षय, तुकाराम आदि शमिल रहे।
आवास विकास लाला तेजी बजरिया स्थित बाला जी दरबार से गाजे बाजे के साथ विसर्जन शोभायात्रा निकली। गणपत्ति मोरिया के साथ खन्नौत नदी में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। यात्रा में माता सुमति, गंगाराम यादव, हर्षम, शिवम आदि शामिल रहे। पुवायां : सर्राफा चौराहा से गणेश विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। भगवान गणेश, भगवान शंकर, माता पार्वती, हनुमान, राधा कृष्ण आदि स्वरूपों की आकर्षक झांकिया आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा नगर देवीस्थान मंदिर से होते हुए कटरा बाजार, मुहल्ला गढ़ी, छावनी, कबीरदान बाबा मंदिर, राजा मार्केट, कमलबाग, से खुटार रोड होते हुए गुटैया घाट पर पहुंची। जहां पर भगवान गणेश की महाआरती, गणपति बप्पा का जयघोष तथा प्रसाद वितरण के साथ गणेश प्रतिमा का विर्सजन किया गया। शोभायात्रा में महादेव मराठा, संतोष मराठा, अजीत गुप्ता, शोभित अग्रवाल, विनायक अग्रवाल, धीरज शर्मा, रमेश रस्तोगी, राकेश रस्तोगी, मोहित गुप्ता, ऋषभ गुप्ता उर्फ छोटू, विक्की गुप्ता आदि मौजूद रहे।