Move to Jagran APP

शोभायात्रा के साथ गणेशोत्सव का आगाज, पूजे गए लंबोदर

शहर में गुरुवार को गणेश शोभायात्रा की धूम रही।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 12:02 AM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 12:02 AM (IST)
शोभायात्रा के साथ गणेशोत्सव का आगाज, पूजे गए लंबोदर

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : शहर में गुरुवार को गणेश शोभायात्रा की धूम रही। चौक से मठिया के राजा और चौक के राजा की भव्य शोभायात्रा निकालकर कर गणेश भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की गई। सदर बाजार में शाहजहांपुर के राजा की शोभायात्रा निकालकर रामचरन लाल धर्मशाला में गणपति बप्पा का दरबार सजाया गया। शोभायात्रा में भक्त गणपति के भक्तिगीातों पर थिरकते हुए चल रहे थे। युवाओं ने रंग गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया।

loksabha election banner

गणेश उत्सव मंडल के बैनर तले चौक से शोभायात्रा निकली। चालीस वर्ष पुरानी इस शोभायात्रा में शामिल भक्त भक्तिगीतों पर थिरकते, झूमते चल रहे थे। शाम छह बजे खत्री धर्मशाला में बुद्धि विनायक गणेश भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की गई। शोभायात्रा में अध्यक्ष अनिल माने, ¨पटु रवार, सचिन खाड़े, विश्राम चौहान, प्रकाश मोरे, हनुमान बागल, अशोक शुक्ला, देवेंद्र ¨सह आदि शामिल थे।

मठिया के राजा की शोभायात्रा भी धूमधाम से निकली। क्षेत्र भ्रमण के बाद भक्तों ने लंबोदर महाराज की प्राण प्रतिष्ठा की। शोभायात्रा में शिव शंकर ¨सह, अरुण रस्तोगी, मनोज शर्मा, विमल कपूर, अमित वैश्य, संजीव वैश्य, महेंद्र किशोर, सुधीर गुप्ता आदि शामिल रहे। महाराष्ट्र मराठा मंडल की शोभायात्रा सदर बाजार से निकली। शाहजहांपुर के राजा के रूप में विशाल गणेश की प्रतिमा की झांकी शोभायमान थी। सदर बाजार, पंखी चौराहा होते हुए शोभायात्रा खिरनी बाग पहुंची। यहां लाला रामचरन लाल धर्मशाला में गणेश की प्राण प्रतिष्ठा की गई। भक्तों ने पूजन किया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र मराठा मंडल के अर्जुन सूर्यवंशी, सुदामा ¨शदे, सागर ¨शदे, नीरज बाजपेयई, अशीष गुप्ता, ऐश्वर्य अवस्थी, हर्षित गुप्ता, शिवम गुप्ता आदि शामिल थे।

गणेश चतुर्थी पर निकाली शोभयात्रा

कलान : गणेश चतुर्थी पर कस्बे में शोभयात्रा निकाली गई। जिसका लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। इसके बाद नगर में शस्त्र की दुकान के पास प्रतिमा को स्थापित किया गया। इस मौके पर व्यापारी नेता बीके गुप्ता, आशीष विश्वकर्मा, मुकेश मोहन गुप्ता, अनूप गुप्ता, भगत गुप्ता, शैंकी गुप्ता, राहुल गुप्ता, ¨प्रस गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.