धरना प्रदर्शन करने में 50 नामजद, तमाम अज्ञात
धारा 144 लागू होने के बावजूद धरना प्रदर्शन करने के मामले में विश्व हिंदू परिषद के मामले में कार्रवाई की गई।
शाहजहांपुर : धारा 144 लागू होने के बावजूद धरना प्रदर्शन करने के मामले में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के 50 कार्यकर्ताओं के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि तमाम अन्य अज्ञात हैं।
सोमवार को दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट बंद कर दिया। उसके बाद वहां पर धरना शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक नारेबाजी के बाद पदाधिकारियों ने विहिप के प्रांतीय मंत्री राजीव सिंह ने गांव अकर्रा रसूलपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की दीवार पर भारत माता का चित्र और राष्ट्रीय गीत लिखवाया गया था, लेकिन महिला शिक्षक ने उसे पुतवा दिया। जो सरासर अपमान है। कालेज की छात्रा के साथ छेड़खानी की थी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। दबाव बनने पर पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन दो अब तक गिरफ्तार नही हुए। राजेश अवस्थी ने कहा कि थाना आरसी मिशन में एक अंत्येष्टि स्थल पर बस्ती की तरफ दूसरा गेट लगाने का प्रयास कर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वालों पर रासुका की कार्रवाई की मांग की। सौरभ सिंह ने गो तस्करों पर गैंगस्टर व रासुका की भी मांग की। इसके बाद सभी एसपी आफिस में एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी को ज्ञापन दिया। इस दौरान सुधांशु विश्वकर्मा, राजकुमार सिंह, छत्रपाल शर्मा, आयुष शर्मा, हरीश प्रजापति, केके गुप्ता, विपिन शुक्ला आदि मौजूद रहे।
---------------- धरना प्रदर्शन के मामले में 50 लोगों को नामजद किया गया है। जबकि अन्य अज्ञात हैं। सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
किरण पाल सिंह, इंस्पेक्टर सदर बाजार महिला शिक्षक के खिलाफ पूर्व में शिकायत की गई थी। जिसकी जांच करा ली गई है। तब शिकायत में भारत माता की पेंटिग पुतवाने का जिक्र नहीं था। यह नया मामला है। जांच कराई जाएगी। राकेश कुमार, बीएसए