Move to Jagran APP

बर्तन बाजार में एक्सचेंज ऑफर व काम्बो में उपहार

दीपावली का त्योहार नजदीक है। बाजार में भी रौनक छाने लगी है। ग्राहकों के रुझान से दुकानदार खासे उत्साहित हैं। किचन एप्लायंस बर्तन व क्राकरी की दुकानों पर विशेष तैयारी है। तमाम नई वैरायटी मंगवाई हैं। खास बात यह कि रेट में बहुत ज्यादा अंतर नहीं आया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Nov 2020 12:31 AM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2020 12:31 AM (IST)
बर्तन बाजार में एक्सचेंज ऑफर व काम्बो में उपहार
बर्तन बाजार में एक्सचेंज ऑफर व काम्बो में उपहार

जेएनएन, शाहजहांपुर : दीपावली का त्योहार नजदीक है। बाजार में भी रौनक छाने लगी है। ग्राहकों के रुझान से दुकानदार खासे उत्साहित हैं। किचन एप्लायंस, बर्तन व क्राकरी की दुकानों पर विशेष तैयारी है। तमाम नई वैरायटी मंगवाई हैं। खास बात यह कि रेट में बहुत ज्यादा अंतर नहीं आया है। उम्मीद कि जा रही है कि बिक्री बेहतर होगी। दीपावली की शुरूआत होती है धनतेरस से। इस दिन लोग बर्तन, सोना चांदी की खरीद को बेहद शुभ मानते हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए इस वर्ष अत्याधुनिक व आकर्षक रेंज बाजार में आई हैं। रोजमर्रा की जरूरत के सामान से लेकर इंडक्शन चूल्हा, माइक्रोवेब ओवन, स्टील कुकर व स्मार्ट चिमनी की बुकिग भी हो रही है। बर्तन बाजार में एक्सचेंज ऑफर व काम्बो खरीदारी में उपहार दिए जा रहे हैं।

loksabha election banner

क्रॉकरी में भी लंबी रेंज

कंपनियों ने बर्तनों में तांबा, स्टील को प्राथमिकता दी है। नॉन स्टिक की भी लंबी रेंज बाजार में है। क्रॉकरी को लेकर भी कई विकल्प के लिए लोग मौजूद हैं।

आंकड़ों में :

- 10 लगभग बड़े विक्रेता हैं शहर में - 100 से ज्यादा थोक व फुटकर विक्रेता

- 500 से ज्यादा जिले में हैं दुकानें दीपावली पर किचन के लिए कुछ जरूरी सामान खरीदना था। इसलिए बाजार आई थी। सही रेट में अच्छा सेट मिल गया है।

शैलजा शुक्ला, ग्राहक मुझे एक इंडक्शन चूल्हा लेना था। इनके भी बाजार में कई वैरायटी हैं। सस्ते से लेकर महंगे हर रेंज मौजूद है।

अंशू, ग्राहक किचन के लिए जार सेट लिया है। धनतेरस अभी आनी है। उस पर भी कुछ न कुछ खरीदारी जरूर की जाएगी।

प्रिया किचन के लिए कुछ जरूरी चीजें खरीदी हैं। दीपावली पर दुकानों पर एक ही चीज के कई विकल्प मौजूद हैं।

लवदीप फिलहाल कुछ जरूरत की चीजें खरीदी हैं। धनतेरस पर भी खरीदारी की जाएगी। बाजार में अब कोरोना का प्रभाव नहीं दिख रहा।

रावल दीपावली को देखते हुए हमने अत्याधुनिक किचन उपकरण मंगवाए हैं। क्रॉकरी में भी तमाम नई वैरायटी लोगों को एक ही छत के नीचे मिलेंगी। ग्राहक आ रहे हैं, लेकिन बिक्री कम है। इसका सबसे बड़ा कारण धनतेरस नजदीक है। ऐसे में तीन दिन बाद भीड़ के साथ-साथ बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।

तमन्ना सहगल, व्यवसायी नॉन स्टिक व स्टील में नई वैरायटी आई हैं। कंपनियों ने ज्यादा रेट नहीं बढ़ाए हैं। स्टील के कुकर की इस बार ज्यादा मांग रहेगी। ब्लैक मेटल के कुकर व बर्तन भी पसंद किए जा रहे हैं। स्लिम इंडक्शन चूल्हा की डिमांड है। दीपावली पर किचन से जुड़े सामान गिफ्ट में भी जाते हैं इसलिए बेहतर कारोबार की उम्मीद है।

विभु गुप्ता, व्यवसायी सेंसर वाली किचन चिमनी आई हैं। गारंटी के साथ-साथ एक्सचेंज ऑफर व काम्बो पैक भी मिल रहे हैं। कुछ कंपनियों ने गत वर्ष से रेट भी कम किए हैं। लॉकडाउन में जब लोग घरों में रहे तो उन्हें दैनिक जरूरतों की चीजों की आवश्यकता समझ में आई। ऐसे में उम्मीद है कि इस बार बिक्री ज्यादा होगी।

सौरभ कौशल, व्यवसायी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.