पूर्व केंद्रीय मंत्री ने झुनझुना बजवा कर बीजेपी की नीतियों को किया विरोध
शाहजहांपुर में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री ने झुनझुना बजावाकर सरकार की नीतियों का विरोध किया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Jul 2018 02:38 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 02:38 PM (IST)
जेएनएन, शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और कांग्रेस के नेता जितिन प्रसाद ने झुनझुना बजवा कर भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध जताया। जितिन प्रसाद ने अपने पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर झुनझुना बजवाया। इस तरह के विरोध का मकसद भाजपा सरकार की फेल होती किसान नीतियों को बताया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की नीतियों से किसानों को कोई लाभ नहीं हुआ और दोनों सरकारों ने किसानों को सिर्फ छला है। विकास के वादे और किसानों की आय दो गुनी करने के वादे झूठे साबित हुए हैं। किसानों को विकास के नाम पर सिर्फ झुनझुना देने का काम किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें