सौ मीटर पर डबल डस्टबिन व 500 पर कूड़ादान
स्वच्छता में प्रदेश को पहले स्थान पर पहुंचाने के लिए सौ-सौ मीटर पर एक साथ जोड़े में रखे जाएंगे।
शाहजहांपुर : स्वच्छता में प्रदेश को पहले स्थान पर पहुंचाने के लिए सौ-सौ मीटर पर एक साथ जोड़े में दो डस्टबिन और पांच सौ मीटर की दूरी पर बड़ा कूड़ादान रखवाया जाएगा। नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के आदेश पर संयुक्त सचिव नगर विकास ने सभी निकायों को इस आशय का आदेश जारी किया है। जिले में भी इसे जल्द लागू कराने के लिए नगर आयुक्त विद्याशंकर ¨सह ने निगम के सभी अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। निगम को करीब एक हजार डस्टबिन की पहली खेतप चुकी है।
नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बीते दिनों निकायों में व्यवस्थाओं के सुधार के लिए बीस ¨बदुओं पर चर्चा करते हुए नगर विकास विभाग को दिशा-निर्देश दिए थे। जिस पर अमल भी होना शुरू हो गया है। प्रदेश के सभी निकायों को संयुक्त सचिव सुधा शुक्ला ने आदेश भी जारी कर दिए है। निकायों में पत्र पहुंचते ही नगर आयुक्त व अधिशासी अधिकारियों ने ऐसे स्थान चिन्हित करने शुरू कर दिए है जहां-जहां डस्टबिन व बड़े कूड़ेदान रखवाये जाने है। निगम ने तो छोटे डस्टबिन रखवाने के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए है। जबकि अन्य निकायों में भी प्रक्रिया शुरू करा दी गई। ----------
नोडल अधिकारी बना रहे निगम की सूची
वार्डों के लिए नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी डस्टबिन रखवाने के लिए सूची भी तैयार करने लगे है। जो डस्टबिन रखवाए जाने है वह निगम परिसर में पहुंचना शुरू हो गए है। इन डस्टबिन में सूखा व गीला कूड़ा डाला जाएगा।