मानसिक मंदित महिला से छेड़छाड़
थाना सिधौली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक महिला शुक्रवार दोपहर खेत पर शौच करने गई थी। तभी गांव के एक युवक ने महिला से छेड़छाड़ की।
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 11:31 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 11:31 PM (IST)
जेएनएन, शाहजहांपुर: थाना सिधौली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक महिला शुक्रवार दोपहर खेत पर शौच करने गई थी। तभी गांव के एक युवक ने महिला से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घर आकर अपने पति को घटना की जानकारी दी। उसके बाद पति के साथ जाकर थाने में तहरीर दी, लेकिन 24 घंटे बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई हैं। इंस्पेक्टर जगनारायण पांडेय ने सीयूजी पर कॉल रिसीव नहीं की। सीओ पुवायां नवनीत नायक ने बताया कि प्रकरण की जानकारी कर रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें