बिजली दरों में वृद्धि से उद्यमी, व्यापारी खफा
बिजली दरों में वृद्धि से उपभोक्ताओं का जोर का झटका लगा है।
जेएनएन, शाहजहांपुर : बिजली दरों में वृद्धि से उपभोक्ताओं का जोर का झटका लगा है। प्रदेश सरकार ने 8 से 11 फीसद तक बिजली दरों में वृद्धि की है। इससे जनपद के उद्यमी, व्यापारी समेत आम उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताई है। बिजली दरों में वृद्धि से उद्योग जगत को घाटा का करंट लगेगा। पहले से ही उद्योग मंदी से जूझ रहे हैं।
डीजल, पेट्रोल के दाम बढ़ाने के बाद बिजली दरों में वृद्धि दोहरा झटका है। सरकार को बढ़ी दरे वापस लेनी चाहिए।
अशोक अग्रवाल- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंडियन इडंस्ट्रीज एसोसिएशन पेट्रोल, डीजल की कीमत वृद्धि का आटो सेक्टर में मंदी का दौर है। वाहनों की बिक्री घट रही है। अब बिजली वृद्धि से सभी क्षेत्रों पर प्रभाव पड़ेगा। जनता दुíदनों से जूझने लगी है।
अशोक अग्रवाल बजाज - एकेसी जीएसटी, इनकम टैक्स से बोझ से पहले से ही जनता बेहाल है। अब बिजली दरों में वृद्धि का झटका लगा है। जो उचित नहीं। बिजली आपूíत पर भी ध्यान देना चाहिए।
नीतू गुप्ता, जिलाध्यक्ष वैश्य समाज महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष व्यापार मंडल सरकार की जनता की जेब हल्की करती जा रही है। अभी तक राहत किसी भी क्षेत्र में नहीं दी गई। बिजली आपूíत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा, लेकिन दरों में इजाफा करके बोझ डाल दिया गया।
कुलदीप सिंह दुआ, जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल