शाहजहांपुर में प्रधानाध्यापक के साथ स्कूल के शौचालय में दुष्कर्म का प्रयास
पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से स्कूल के शिक्षक- शिक्षिकाओं के साथ छात्र-छात्राओं में दहशत हैं।
शाहजहांपुर (जेएनएन)। जिले के एक प्राथमिक स्कूल के पीछे बने शौचालय में प्रधानाध्यापक को दबंगों ने खींच लिया। उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की भीड़ बढऩे लगी। इससे घबराए आरोपित फरार हो गए। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से स्कूल के शिक्षक- शिक्षिकाओं के साथ छात्र-छात्राओं में दहशत हैं।
निगोही क्षेत्र के एक गांव में स्थित प्राथमिक स्कूल की चाहरदीवारी भी टूटी है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे प्रधानाध्यापक (35) स्कूल के पीछे बने शौचालय में गई थीं। जैसे ही वह बाहर निकलीं, गांव के दो युवकों ने उन्हें दबोच लिया। दोनों युवक उनको आम के बाग में खींचने का प्रयास करने लगे। प्रधानाध्यापक ने बचाव में शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर मौके पर स्कूल के शिक्षक और छात्रा-छात्राएं पहुंच गए। यह देख आरोपित फरार हो गए।
रविवार सुबह प्रधानाध्यापक अपने परिजनों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचीं। प्रधानाध्यापक की तहरीर पर पहले तो थानाध्यक्ष ने आनाकानी की। दबाव पडऩे पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज कर पल्ला झाड़ लिया।
प्रधानाध्यापक के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ का प्रयास किया था। मामले में दोनों अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।
-दिनेश त्रिपाठी, एएसपी सिटी (शाहजहांपुर)