Move to Jagran APP

दिल्ली तक जा रहा पराली का प्रदूषण, इसे रोकें : डीएम

पराली जलाने में एफआइआर गिरफ्तारी के साथ ही जिलाधिकारी व एसपी लोगों को जागरूक करने में लगे हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 11:55 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 06:07 AM (IST)
दिल्ली तक जा रहा पराली का प्रदूषण, इसे रोकें : डीएम
दिल्ली तक जा रहा पराली का प्रदूषण, इसे रोकें : डीएम

जेएनएन, शाहजहांपुर : पराली जलाने में एफआइआर गिरफ्तारी के साथ ही जिलाधिकारी व एसपी लोगों को जागरूक करने में लगे हैं। मंगलवार सुबह उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में किसानों को पराली न जलाने को जागरूक किया। कटरी में एसपी के साथ चलाए गए जागरूकता अभियान को उन्होंने ट्विटर पर साझा किया है। डीएम ने कहा कि है कि पराली जलाने से आस पड़ोस का वातावरण भी प्रदूषित होता है, दिल्ली तक भी पराली का प्रदूषण जा रहा हे। उन्होंने ग्रामीणों को आगाह किया कि न्यायालय ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने किसानों को पराली को खेत में सड़ाने की सलाह दी, कहा पराली को सड़ाने से पैदावार में इजाफा होता है। लागत में कमी आती है। तिलहर तहसील में भी उन्होंने लोगों को पराली प्रबंधन के लिए जागरूक किया। बताया कि अब तक 19 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 295 मामलों में 16.10 लाख जुर्माना लगाया जा चुका है। एसपी डा. एस चिनप्पा ने भी किसानों को जागरूक किया। कहा कि पराली जलाना अपराध है। इससे पर्यावरण प्रदूषित होता, जबकि पराली को खेत में सड़ाने से पैदावार बढ़ती है और खाद कम लगती है। अन्य सभी तहसीलों में भी अधिकारियों ने किसानों को पराली न जलाने को जागरूक किया। इस दौरान पराली सड़ाने के फायदे भी बताए गए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.