धान केंद्र व कांटे बढ़ाए, टोकन व्यवस्था की लागू
मंडी समिति में हो रही धान खरीद में हो रही मनमानी पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह शनिवार को रोजा मंडी पहुंचे। जहां टोकन व्यवस्था लागू कर दी। किसानों की संख्या देख आरएफसी का एक केंद्र बढ़ा दिया। केद्रों पर कांटा की संख्या डबल कर दी।
जेएनएन, रो•ा, शाहजहांपुर : मंडी समिति में हो रही धान खरीद में हो रही मनमानी पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह शनिवार को रोजा मंडी पहुंचे। जहां टोकन व्यवस्था लागू कर दी। किसानों की संख्या देख आरएफसी का एक केंद्र बढ़ा दिया। केद्रों पर कांटा की संख्या डबल कर दी। पूर्वाह्न 11 बजे एसडीएम सदर सुरेंद्र कुमार सिंह के साथ मंडी पहुंचे डीएम ने केंद्रों पर लगे धान के ढेर और परेशान किसानों को देख नाराज हुए। केंद्र प्रभारियों व मंडी कर्मचारियों की फटकार लगाई। शनिवार के अंक में किसानों की समस्या व मंडी में हो रही मनमानी को दैनिक जागरण ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। धान खरीद के 20 दिन में पहली बार रोजा मंडी पहुंचे डीएम ने खरीद में हो रहे अव्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने नमी की जांच के बाद तुरंत टोकन जारी करने के लिए कहा। एक सेंटर पर तीन सौ से क्विटल से कम खरीद करने वाली केंद्र प्रभारियों की रिपोर्ट तलब करने के साथ उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। सोमवार बुधवार और शुक्रवार को छोटे किसानों के धान की तुलाई की जाएगी। वहीं मंगलवार गुरुवार और शनिवार को बड़े किसानों की धान की तुलाई का दिन निर्धारित किया गया है।