Move to Jagran APP

डीआइजी ने जिला जेल का किया निरीक्षण

डीआइजी जेल शशि श्रीवास्तव ने जिला कारागार का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 12:21 AM (IST)Updated: Sun, 22 Dec 2019 06:05 AM (IST)
डीआइजी ने जिला जेल का किया निरीक्षण
डीआइजी ने जिला जेल का किया निरीक्षण

जेएनएन, शाहजहांपुर: डीआइजी जेल शशि श्रीवास्तव ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। जेल से छूटे के बंदी की शिकायत पर उन्होंने अधिकारियों से पूछताछ के साथ ही बंदियों से भी बातचीत की।

loksabha election banner

डीआइजी जेल शशि श्रीवास्तव शनिवार दोपहर 12.30 बजे जेल पहुंची। उन्होंने बैरकों का गहनता से निरीक्षण किया। बंदियों की समस्याओं को सुना और जेल अधिकारियों को उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। महिला बंदियों के बैरक की व्यवस्था देखी और उनसे बातचीत की। रसोईघर, अस्पताल, शौचालय आदि की स्थिति देखी और सुधार के निर्देश दिए। कुछ दिन पहले छूटे एक बंदी ने डीआइजी से जेल के अधिकारियों के बारे में कोई शिकायत की थी। जिसके बारे में उन्होंने पूछताछ की। कहा कि बंदियों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। ठंड में कंबल, खाना आदि पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अभिलेखों को भी चेक किया। जरूरी निर्देश देकर वह डेढ़ बजे रवाना हो गईं।

वर्जन:

कोई ऐसी शिकायत नहीं थी। मासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जरूरी निर्देश दिए। बंदियों से भी बातचीत की।

- राकेश कुमार, जेल अधीक्षक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.