कोरोना व मौसमी रोगों के लिए मास्क उत्कृष्ट वैक्सीन
बुधवार को जागरण प्रश्न पहर की वक्ता थीं मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. आदिति श्रीवास्तव। दैनिक जागरण के पाठकों ने उनसे कोरोना मलेरिया वायरल टायफाइड आदि के लक्षण व बचाव के तरीके जाने। डायबिटीज व थायराइड से निदान के भी उपाय पूछे।
जेएनएन, शाहजहांपुर : बुधवार को जागरण प्रश्न पहर की वक्ता थीं मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. आदिति श्रीवास्तव। दैनिक जागरण के पाठकों ने उनसे कोरोना, मलेरिया, वायरल, टायफाइड आदि के लक्षण व बचाव के तरीके जाने। डायबिटीज व थायराइड से निदान के भी उपाय पूछे। प्रो. श्रीवास्तव ने सभी को शुद्धता व स्वच्छता पर ध्यान देने को प्रेरित किया। कोरोना काल में मास्क को उपयोगी बताया। कहा, यह अन्य संक्रमण से भी हमें बचाएगा।
प्रश्न : मौसम बदल रहा है, क्या सावधानी रखें।
कुरेंद्र पाल सिंह, लधोला चेना
उत्तर : स्वस्थ्य होने के लिए पर्यावरण और खुद की स्वच्छता और शुद्धता जरूरी है। घर में रोशनी, हवा आने दें। शुद्ध ताजा भोजन करें। शुगर, ब्लड प्रेशर को चेक कराते रहें। दिन में तीन चार बार हाथ धोएं।
प्रश्न : मेरी उम्र 37 साल है। शरीर में दर्द है। कमजोरी बहुत है।
प्रदीप वैरागी, पुवायां
उत्तर : गर्म पानी, ताजा भोजन, नियमित व्यायाम व गहरी नींद.. यह प्रत्येक व्यक्ति के लिए जरूरी है। डायबिटीज व ब्लड प्रेशर को चेक कराएं। मास्क लगाएं।
प्रश्न : वायरल हो रहा है। मेडिकल स्टोर से दवा भी ली थी, फायदा नहीं हुआ। क्या करना चाहिए?
विपिन सिंह, निगोही
उत्तर : एक बात गांठ बांध लें, कोई भी दवा अपनी मर्जी से नहीं लेनी। शरीर के अस्वस्थ होने पर चिकित्सक को दिखाकर ही दवा लें।
प्रश्न : मेरी 32 साल उम्र है। शरीर में दर्द व बुखार रहता है। दवाई के बाद क्या सावधानी बरतनी चाहिए।
अमित वाजपेयी, अल्हागंज
उत्तर : सौ डिग्री फेरेनाइट से नीचे बुखार है, तो चिंतित न हों। भोजन और पानी का विशेष ख्याल रखें। खून की जांच कराकर डॉक्टर की सलाह लें।
प्रश्न : सिर में चोट से चक्कर आते हैं। कई बार दौरा भी पड़ जाता है। नेत्रपाल करौंदी
उत्तर : न्यूरो सर्जन की सलाह लें। योग व प्राणायाम करें। पौष्टिक भोजन लीजिए। मानसिक तनाव से बचें। प्रश्न : बुखार के साथ सिर दर्द रहता है। खांसी भी है। जबकि मॉर्निग वाक भी करते हैं।
अरुण यादव, ग्वाल टोली
उत्तर : सूर्योदय के आधे घंटे बाद मार्निंग वाक करनी चाहिए। दिन में कई बार हाथ धोएं। तीन लेयर का मास्क पहने। गर्म पानी पिएं।
प्रश्न : मम्मी के हाथ पैर में दर्द रहता है। उनकी उम्र 60 साल है। दवा खाने से एलर्जी हो जाती है।
पंकज यादव, घुसगवां
उत्तर : शरीर जितना चलेगा, फिट रहेगा। मार्निंग वार्क करें। प्रणायाम भी जरूरी है। विटामिन की गोलियां लें।
प्रश्न : कमजोरी व एलर्जी से बचाव को क्या करें?
मनीष यादव, बिजलीपुरा
उत्तर :पौष्टिक भोजन लें। हो सके तो अखरोट, बादाम खाएं। पानी खूब पिएं।
प्रश्न : जुकाम व मलेरिया समेत रोगों से बचाव को क्या करें। थायराइड की भी समस्या है।
अमित पांडेय, सिटी पार्क
उत्तर : थायराइड रोग नहीं है। इसकी कमी व अधिकता से अन्य रोग हो जाते हैं। टेस्ट कराकर दवा लें। जुकाम व मलेरिया से बचाव के लिए सफाई रखें। चिकित्सक से दवा लें।
प्रश्न : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें।
आकाश श्रीवास्तव, कांट
प्रश्न : सरसों के तेल की मालिश करें। ताजे व मौसमी फल खाएं। सप्ताह में एक दिन उपवास रखें।
प्रश्न : कोविड से बचाव को क्या करें
मृणाल सिंह, गौहरपुरा, रवि गुप्ता पुवायां
उत्तर : मास्क जरूर पहनें। दिन में तीन-चार बार हाथ धोएं। सफर में सैनिटाइजर का प्रयोग करें। गर्म पानी पिएं। फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
रवी गुप्ता, पुवायां प्रश्न : थायराइड की वजह से मोटापा बढ़ रहा है। दवा ले रही हूं। क्या दवा से निजात नहीं मिल सकती?
नेहा मिश्रा, शाहजहांपुर
उत्तर : हर मोटापा को थायराइड मत मानिए। नियमित दवा से थायराइड असंतुलन की समस्या दूर हो जाती है। हल्का, सुपाच्य भोजन व पूरी नींद लें। योग व प्राणायाम करें।