नियमों का करें पालन, सुरक्षित बनाएं जीवन
यातायात माह चल रहा है। वाहन चालकों को सख्ती से नियमों का पालन कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच चालान के नाम पर पुलिस पर तमाम तरह के आरोप भी लगते हैं।
जेएनएन, शाहजहांपुर : यातायात माह चल रहा है। वाहन चालकों को सख्ती से नियमों का पालन कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच चालान के नाम पर पुलिस पर तमाम तरह के आरोप भी लगते हैं। जिनका सुधार कराने, ट्रैफिक व कानून व्यवस्था से संबंधी समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए दैनिक जागरण के प्रश्न पहर कार्यक्रम में इस बार सीओ सिटी कुलदीप कुमार गुनावत मेहमान रहे। उन्होंने पाठकों की समस्याओं को फोन पर सुना और निस्तारण कराया। कहा यातायात नियमों का पालन खुद की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए करें। हर व्यक्ति को जिम्मेदार बनकर पुलिस की मदद करना चाहिए। ताकि व्यवस्था सुधर सके।
प्रश्न : शहर में सट्टे का बड़ा कारोबार होता है। कार्रवाई हुई भी तो छोटे लोगों तक सीमित रह गई।
फकीरे लाल भोजवाल
उत्तर : सट्टा कारोबार पर हाल ही में बड़ी कार्रवाई की गई है। जो भी सूचना देता है उसी आधार पर एक्शन लिया जाता है। प्रश्न : कई बच्चे अपने माता-पिता को छोड़ देते हैं। ऐसी स्थिति से कई निपटना चाहिए।
कुनेंद्र पाल सिंह, लधौला चेना
उत्तर : हेल्पलाइन के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का निस्तारण कराया जा रहा है। साथ ही समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित होते रहते है ताकि लोग बुजुर्गों का सम्मान करें। प्रश्न : वाहन चालान के लिए अभी तक नये नियम व चालान की लिस्ट चस्पा नहीं की गई है।
रामजी अवस्थी, आवास विकास
उत्तर : यातायात माह शुरू होते ही नये नियम के तहत जुर्माना वसूल किया जा रहा है। यदि किसी से अधिक शुल्क लिया जाता है तो बताएं संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रश्न : एप के माध्यम से ड्राइविग लाइसेंस दिखाते हैं तो मान्य है या नहीं।
प्रभव अग्निहोत्री, पुवायां
उत्तर : डिजी लॉकर एप डाउनलोड कर लें। उस पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आधार, पेन कार्ड व ड्राइविग लाइसेंस को अपलोड करें। वह मान्य हो जाएगा। प्रश्न : घर में घुसकर कुछ लोगों ने मारपीट की थी। मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन आरोपितों पर कार्रवाई नहीं गई।
रचना अवस्थी, इंदिरा नगर
उत्तर : थानाध्यक्ष से मामले की जानकारी लेकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे। प्रश्न : यूपी कॉप के माध्यम से चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। स्थानीय पुलिस ने प्रक्रिया पूरी कर दी है, लेकिन मिल नहीं।
विवेक कुमार, बरमौला अजुर्मनपुर
उत्तर : अधिक समय हो गया है तो संबंधित थाने से इसकी जानकारी कर प्रक्रिया पूरी कराने के लिए निर्देशित करेंगे। प्रश्न : घर के पास अराजकत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। विरोध करने पर वह विवाद करने लगते हैं
अमित कुमार, रामनगर
उत्तर : लिखित शिकायती पत्र दें। पुलिस को भेजकर कार्रवाई करवाएंगे। प्रश्न : 23 अक्टूबर को बरेली मोड़ पर चोरी हुई थी। फुटेज भी पुलिस को दिए गए थे, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है।
अरविद कुमार पाल
उत्तर : मामला संज्ञान में है। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी। यातायात के लिए सीओ सिटी के टिप्स
- बाइक या स्कूटी चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। जितनी कीमत हेलमेट की होती है उससे कहीं ज्यादा रुपये हादसा होने पर व्यक्ति खर्च करता है।
- शराब पीकर वाहन न चलाएं। ऐसा करने पर खुद के साथ दूसरों की जिंदगी खतरे में पड़ती है।
- वाहनों में साफ तौर पर नंबर प्लेट लगाकर चलें।
- वाहन को पाíकंग में ही खड़ा करें। सड़क पर वाहन खड़े करने से जाम की स्थिति उत्पन्न होती है।