प्रदेश अध्यक्ष पर लाठीचार्ज के विरोध में धरने पर बैठे कांग्रेसी
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर लाठीचार्ज व अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन किया।
जेएनएन, शाहजहांपुर : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर लाठीचार्ज व अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन किया। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तस्लीम अली ने कहा कि लाठी गोली से हम डरने वाले नहीं है।कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का इतिहास रहा है अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी है हम हर समय संघर्ष को तैयार हैं। जनता की आवाज उठाने के लिए अगर हमें एक बार नहीं सैकड़ो बार भी जेल जाना पड़े तो इससे पीछे हम नही हटेंगे और जनता की लड़ाई लड़ते रहेंगे। इस मौके पर कौशल मिश्रा, विश्वदीप अवस्थी, मुजीब अहमद, इरफान खान, फुरकान अहमद आदि मौजूद रहे।