पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने पर कांग्रेस का प्रदर्शन
कांग्रेस ने सभी ब्लाक कार्यालयों पर प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन दिए। कांट में पार्टी जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रोडवेज परिसर से ब्लॉक मुख्यालय तक पैदल जाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
जेएनएन, शाहजहांपुर : कांग्रेस ने सभी ब्लाक कार्यालयों पर प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन दिए। कांट में पार्टी जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रोडवेज परिसर से ब्लॉक मुख्यालय तक पैदल जाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ब्लाक कार्यालय में राष्ट्रपति को संबोधित 15 सूत्री मांग पत्र बीडीओ को सौंपा। जलालाबाद में बीडीओ को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान कौशल मिश्रा, भूपेंद्र सिंह भन्नू, रईस मियां, सुशील शुक्ला, विश्वदीप अवस्थी, अतित कुमार बागी,मो. इरफान खान, अमान अली, रवि मिश्रा, अजीम, कृष्ण विनोदमिश्रा, सावित्री शमा आदि मौजूद रहे।