कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद को डेंगू
वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद को डेंगू हो गया है। वह दिल्ली स्थित आवास पर हैं और वहीं इलाज करा रहे हैं।
By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Sep 2020 11:14 PM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 11:14 PM (IST)
जेएनएन, शाहजहांपुर: वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद को डेंगू हो गया है। वह दिल्ली स्थित आवास पर हैं और वहीं इलाज करा रहे हैं। 11 सितंबर को जितिन प्रसाद को पार्टी हाईकमान ने पश्चिम बंगाल व अंडमान निकोबार का प्रभारी बनाया था। पिछले दो दिनों से अस्वस्थ महसूस करने के कारण जितिन कार्यकर्ताओं से भी संपर्क नहीं कर पा रहे थे। उनके करीबी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र ने जब बात की तो जितिन ने जांच में डेंगू होने की पुष्टि की। कौशल ने बताया कि मंगलवार को दोबारा बात की थी। जितिन ने उन्हें बताया कि वह आवास पर हैं। उनके स्वास्थ्य में फिलहाल सुधार है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें