Move to Jagran APP

कृषि राज्यमंत्री ने किया कार्यकर्ताओं को सम्मानित

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कृष्णाराज ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 07:35 AM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 07:35 AM (IST)
कृषि राज्यमंत्री ने किया कार्यकर्ताओं को सम्मानित
कृषि राज्यमंत्री ने किया कार्यकर्ताओं को सम्मानित

शाहजहांपुर : केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कृष्णाराज ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने अच्छा कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया। शहर के एक मैरिज लॉन में आयोजित बैठक में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि यदि किसी कार्यकर्ताओं को कोई दिक्कत हो तो वह तत्काल उन्हें बताएं। केंद्रीय मंत्री ने कहा की भाजपा की सरकार जन हित में समर्पित सरकार है। स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, जन धन योजना, मातृत्व योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी लोक कल्याण की दर्जनों योजनाएं संचालित की जा रही है। जिनसे हर गरीब मजदूर किसान लाभांवित हो रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यभान भदौरिया ने कहा की भाजपा सरकार ने देश से भ्रष्टाचार का खत्म करने का जो संकल्प लिया उसका असर अब दिखाई पड़ने लगा है। चोर, लुटेरे अब बिलों में छुप रहे है लेकिन अभी भी भाजपा कार्यकर्ताओं को बहुत कुछ करना बाकी है। इस मौके पर दयाशंकर शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूराम गुप्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष सरोज गुप्ता, सत्येंद्र शुक्ला, संतोष शुक्ला, अशर्फी ¨सह राठौर, विजय जौहरी, प्रशांत सक्सेना, रजनी भानु ¨सह, शिल्पी गुप्ता, सुबोध मिश्र, अश्वनी मिश्रा आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.