बाइक रैली निकालकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन
जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा का जन्मदिन बाइक रैली निकालकर मनाया गया। रैली महाराजा प्रताप भवन से खिरनीबाग चौराहा बेरी चौकी अजीजगंज बरेली मोड़ हरदोई वाईपास पुत्तू लाल चौराहा होते हुए मनोकरण मंदिर रेती पर समाप्त हुई।
जेएनएन, शाहजहांपुर : जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा का जन्मदिन बाइक रैली निकालकर मनाया गया। रैली महाराजा प्रताप भवन से खिरनीबाग चौराहा, बेरी चौकी, अजीजगंज, बरेली मोड़, हरदोई वाईपास, पुत्तू लाल चौराहा होते हुए मनोकरण मंदिर रेती पर समाप्त हुई। जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह ने रैली में शामिल लोगों को पार्टी के उद्देश्यों के बारे में अवगत कराया। कहा कि सभी को एकजुट होकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मंशा को साकार करना है। इस मौके पर महासचिव विजय प्रताप, सुभाष पांडेय, दीपू सिंह, विक्रम सिंह राठौर, अभिषेक शुक्ला, अरुण प्रताप सिंह, सुरेश कुमार, गोविद चंदेल, शिवसरन सिंह आदि मौजूद रहे।