बिजली की बढ़ी दरों के विरोध में फूंकी प्रतियां
बिजली की बढ़ी दरों के विरोध में आदर्श व्यापार मंडल के व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट गेट पर प्रतियां फूंकी।
- आदर्श व्यापार मंडल के व्यापारियों का कलेक्ट्रेट गेट पर फूटा गुस्सा
- राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट विनीता सिंह को दिया
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर :
बिजली की बढ़ी दरों के विरोध में आदर्श व्यापार मंडल के व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट गेट पर प्रतियां फूंकी। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट विनीता सिंह को दिया। जिसमे कहा गया कि मौजूदा समय में प्रदेश में व्यापारी, किसान, आम नागरिक मंदी की मार से जूझ रहा है। ऐसे में बिजली दरों में बढ़ोत्तरी करना ठीक नहीं है। जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा ने जनहित में बिजली दरों में बढ़ोत्तरी को निरस्त करने की मांग की। साथ ही उन्होंने मोटर व्हीकल नियम में संशोधन को भी गलत ठहराया। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री तिलकराज भोला, जिला महामंत्री रमेश चंद्र शुक्ल, युवा जिलाध्यक्ष अनवार खां, इलियास, ओमबाबू, अजय मोहन, जितेंद्र नाथ शुक्ला, शकील आदि मौजूद रहे।