घरेलू विवाद में जीजा-साली ने खाया जहर, साली की मौत
घरेलू विवाद होने पर साली और जीजा ने एक साथ जहर खा लिया।
जेएनएन, शाहजहांपुर : घरेलू विवाद होने पर साली और जीजा ने एक साथ जहर खा लिया। जिसमें साली की घर में मौत हो गई। जीजा को सीएचसी लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार है।
थाना बंडा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने दो साल पहले अपनी साली को लेकर भाग गया था। तीन महीना पहले वह साली को घर लेकर लौटा तो उसकी पत्नी और पिता ने उसे घर में रखने से इन्कार कर दिया। इसके बाद वह गांव में ही अपने फुफेरे भाई के यहां साली के साथ रहने लगा। शुक्रवार की देर रात साली जीजा में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पहले साली ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर साली को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद जीजा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसको सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर शाम तक इस मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। बाद में जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की। पता चला कि दोनों एक कमरे में रहते थे। रात में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। पहले महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी मौत होने के बाद उसके जीजा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद महिला के शव को कब्जे में लिया है। जबकि एक टीम को युवक से पूछताछ करने के लिए जिला अस्पताल रवाना किया गया है। इंस्पेक्टर धनंजय ¨सह ने बताया कि दोनों की बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है। महिला की मौत के बाद युवक ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों आपस में जीजा साली हैं। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
-----------------
विवाद होने पर पति-पत्नी से खाया जहरीला पदार्थ
थाना बंडा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक युवक की छह महीना पहले शादी हुई थी। शुक्रवार की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद दोनों की हालत ठीक हो गई। दोनों को घर भेज दिया गया है।