नाले से गाय निकालते समय डूबा किशोर
निगोही क्षेत्र के ग्राम बलरामपुर निवासी नन्हे का 15 वर्षीय बेटा मंगल अपने भाई राजेश के साथ गांव से कुछ दूरी पर खेल रहा था। उसी समय उसकी गाय कैमुआ नाले मे घुस गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 12:00 AM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 06:08 AM (IST)
जेएनएन, निगोही, शाहजहांपुर : निगोही क्षेत्र के ग्राम बलरामपुर निवासी नन्हे का 15 वर्षीय बेटा मंगल अपने भाई राजेश के साथ गांव से कुछ दूरी पर खेल रहा था। उसी समय उसकी गाय कैमुआ नाले मे घुस गई। जिसे निकालने के लिए जब मंगल नाले में घुसा तो वह गहरे पानी में चला गया। छोटे भाई राजेश ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन व अन्य ग्रामीण नाले में काफी देर तक उसकी तलाश करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला। करीब दो घंटे बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें