सीमाएं हुईं सील, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में होगा आज मतदान
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है।
जेएनएन, शाहजहांपुर : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। मतदान करने वाले ही जिले में प्रवेश कर सकेंगे। इसके साथ ही मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। चार घेरों में मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। गड़बड़ी करने वाले अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार रात से ही जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। सीमाओं पर मजिस्ट्रेट के साथ सीओ व अर्ध सैनिक बलों और पुलिस फोर्स लगाया गया है। जिले में घुसने वाले लोगों की चेकिग की जा रही है। जो लोग जिले में रहने वाले हैं उनको ही प्रवेश दिया जा रहा है। जिले के बाहर से आने वाले मतदाताओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उनको किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके ख्याल रखा जा रह है। जबकि दूसरे जनपद के लोगों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। मतदान केंद्रों को फोर्स ने लिया कब्जे में
चुनाव के दौरान चार घेरों में मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। पहले घेरे में अर्ध सैनिक बल, दूसरे घेरे में पीएसी, तीसरे घेरे में सिविल पुलिस और चौथे घेरे में होमगार्ड और पीआरडी के जवान रहेंगे। अन्य विभागों की सुरक्षा कर्मियों की भी लगाई गई ड्यूटी
चुनाव में वन विभाग, आबकारी विभाग व एआरटीओ के 20-20 सुरक्षा कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा इन विभागों के अधिकारी भी शामिल हैं। बाहरी जनपद से आने वाला फोर्स
- 22 कंपनी अर्ध सैनिक बल
- 4 कंपनी पीएसी
- 350 दारोगा
- 350 हेड कांस्टेबिल
- 4500 कांस्टेबिल
- एक हजार होमगार्ड जिले का फोर्स
- 2 एएसपी
- 6 सीओ
- 33 इंस्पेक्टर
- 250 दारोगा
- 300 हेड कांस्टेबिल
- 1000 कांस्टेबिल
- 1500 होमगार्ड
वर्जन:
सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आराम से अपने मतदान का प्रयोग करें। कोई भी दिक्कत होने पर तुरंत नजदीकी पुलिस केंद्र संपर्क करें।
- सुभाष चंद्र शाक्य, एएसपी, नोडल अधिकारी चुनाव