विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शाहजहांपुर में रक्षाबंधन पर भाजपा नेता ने वंदेभारत एक्सप्रेस को बांधी राखी, बताई वजह

Published: Fri, 28 Aug 2026 07:19 PM (IST)

शाहजहांपुर में रक्षाबंधन पर भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने वंदेभारत ट्रेन को राखी बांधी। उन्होंने लोको पायलट और गार्ड ...और पढ़ें

शाहजहांपुर में वंदेभारत ट्रेन को रक्षासूत्र बांधती भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता

शाहजहांपुर में वंदेभारत ट्रेन को रक्षासूत्र बांधती भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता

HighLights

  1. भाजपा अध्यक्ष ने वंदेभारत ट्रेन को राखी बांधी।

  2. लोको पायलट और गार्ड को भी बांधा रक्षासूत्र।

  3. रेल यात्रा सुरक्षित बनाने में सहयोग का वादा।

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। रक्षाबंधन पर भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने शुक्रवार को शाहजहांपुर रेलवे जंक्शन पर वंदेभारत ट्रेन को राखी बांधी। उन्होंने ट्रेन के लोको पायलट और गार्ड को भी रक्षासूत्र बांधकर उनके प्रति अपना सम्मान भाव प्रकट किया।

उनसे रेल यात्रा को सुरक्षित बनाने में सहयोग का वादा लिया। इस मौके पर उन्होंने रेलवे की ओर से किए जा रहे सुधार कार्याें व बेहतर रेल यात्रा देने की सराहना करते हुए बैनर पर हस्ताक्षर भी किए।

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि चालक, परिचालक और गार्ड पर यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है, जिसका वे पूरी निष्ठा से निर्वहन कर रहे हैं।

इसलिए उन्होंने भी जागरूक नागरिक होने के नाते अपना कर्तव्य समझते हुए ट्रेन, इसके लोको पायलट व गार्ड को राखी बांधकर उनके प्रति अपना सम्मान भाव जताया।

वहीं महिला रेल कर्मचारियों ने भी पुरुष कर्मचारियों को राखी बांधी और हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया। इस मौके पर सीएमआइ एसके ठाकुर, एसएस एके गौतम, सीएचआई, सीआरएस, सीआईटी, सीबीएस समेत अन्य रेल कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में कपड़े धोने वाले डिर्जेन्ट और रिफाइंड से बनाया जा रहा था नकली दूध, एक आरोपी गिरफ्तार