विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पाकिस्तान से आया कॉल, बोले- 1000 रुपये दो वरना...': शाहजहांपुर में स्वास्थ्यकर्मी को व्हाट्सएप पर धमकी

Published: Thu, 24 Sep 2026 06:14 PM (IST)

शाहजहांपुर में एक स्वास्थ्यकर्मी को पाकिस्तान के नंबर से व्हाट्सएप पर कॉल और संदेश भेजकर 1000 रुपये का लोन चुकाने ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. लोन जमा करने के लिए मांगे एक हजार रुपये, पत्नी के पास पहले काल फिर पहुंचा संदेश

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। ठगी करने के लिए साइबर ठग नए-नए तरीके अपना रहे हैं। नेत्र परीक्षण अधिकारी व उनकी पत्नी के पास पहले पाकिस्तान के नंबर से काल की गई फिर संदेश भेजकर लोन जमा करने के लिए एक हजार रुपये भेजने के लिए कहा। रुपये न भेजने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

सिंधौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात नेत्र परीक्षण अधिकारी सुदीप शुक्ला के पास गुरुवार पाकिस्तान के कोड वाले नंबर से वाट्सएप काल की गई।

नंबर संदिग्ध लगने पर उन्होंने काल रिसीव नहीं की तो कुछ देर बाद उनके पास संदेश आ गया। लोन जमा करने के लिए तत्काल एक हजार रुपये जमा करने के लिए कहा।

एक मिनट बाद सुदीप के मोबाइल में दर्ज करीब आठ नंबरों का विवरण उनके वाट्सएप पर भेजा गया। तब उन्हें अहसास हो गया कि ठगी का प्रयास किया जा रहा है।

एक मिनट बाद ही उनकी पत्नी निधि के वाट्सएप पर काल आ गई लेकिन उन्होंने भी काल रिसीव नहीं की। इसके बाद संदेश भेजकर परिवार सहित अंजाम भुगतने की धमकी दी।सुदीप ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

17 सितंबर को चीनी मिल के सेवानिवृत्त प्रबंधक सुरेंद्र सक्सेना व उनकी पत्नी उर्मिला को साइबर ठगों ने खुद को एटीएस का अधिकारी बताकर सुरेंद्र का आधार कार्ड आतंकवादी के हत्थे लगने व उसके जरिये बैंक में खाता खुलवाकर 25 लाख रुपये उसमे जमा करना बताकर डिजिटल अरेस्ट कर दिया था।

उनसे 22 लाख रुपये धमकाकर अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए थे। सीओ साइबर सेल शुभम वर्मा ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें- 'तेरा आधार कार्ड आतंकी के पास है' कहकर 5 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, रिटायर्ड मैनेजर से उड़ाए ₹22 लाख