Move to Jagran APP

अमृत सरोवर : माहभर में आधा काम, एक सप्ताह में कैसे होगा इंतजाम

अमृत सरोवर माहभर में आधा काम एक सप्ताह में कैसे होंगे इंतजाम

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Aug 2022 11:49 PM (IST)Updated: Sat, 06 Aug 2022 11:49 PM (IST)
अमृत सरोवर : माहभर में आधा काम, एक सप्ताह में कैसे होगा इंतजाम
अमृत सरोवर : माहभर में आधा काम, एक सप्ताह में कैसे होगा इंतजाम

अमृत सरोवर : माहभर में आधा काम, एक सप्ताह में कैसे होगा इंतजाम

loksabha election banner

जेएनएन, शाहजहांपुर : करीब चार किलोमीटर दूर सोफरी ग्राम पंचायत में चिन्हित अमृत सरोवर पर भी 15 अगस्त के ध्वजारोहण होना है। जिला प्रशासन की ओर से प्रयास किए जा रहे है लेकिन, एक माह में मात्र 50 फीसद ही काम हो पाया है। अब एक सप्ताह में सरोवर को कैसे तैयार कर पाएंगे, इसको लेकर संशय है। सरोवर तक जाने के लिए कोई अच्छा रास्ता भी नहीं है। लोगों को करीब 200 मीटर कच्चे दलदल रास्ते से होकर जाना पड़ता है। बुलडोजर, ईंट मोरिंग ट्रैक्टर ट्राली भी नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे में साइकिल से ईटों व सीमेंट मौरंग को ढोकर सरोवर का काम पूरा कराया जा रहा है। हालांकि ग्राम प्रधान समेत जिम्मेदार ध्वजारोहण के लिए अपेक्षित कार्य पूरा करने का दावा कर रहे हैं। वर्षा से अधर में सरोवर की खोदाई वर्षा का पानी सरोवर में भर गया। मनरेगा श्रमिक फावड़े से तालाब की खोदाई नहीं कर पा रहे है। सरोवर तक आवागमन बेहतर न होने से अन्य कोई उपकरण भी नहीं पहुंच पा रहे है। सात बीघा के तालाब के लिए लाखों का बजट सात बीघा के प्राचीन तालाब के लिए करीब नौ लाख का बजट स्वीकृत हुआ है। ग्राम निधि से भी काम कराया जा रहा है। ग्रामीण बताते है कि पहले तालाब काफी गहरा था। कमल भी खिलते थे। लेकिन उपेक्षा से तालाब का अस्तित्व खतरे में आ गया। अमृत सरोवर का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। 15 अगस्त तक कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। सरोवर तक आने वाला मार्ग बड़ी बाधा है। ट्रैक्टर-ट्राली या अन्य कोई संसाधन सरोवर तक नहीं पहुंच पा रहा। मोहम्मद इकबाल रोजगार सेवक 15 अगस्त तक सरोवर कार्य पूर्ण कराने के प्रयास किए जा रहे है। सरोवर में आसपास के चार गावों का पानी आता है। इस कारण यह सरोवर अत्यंत महत्वपूर्ण है। संत कुमार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरकार की मंशा के अनुरूप अमृत सरोवर विकसित होने पर भविष्य में बड़े लाभ प्राप्त होंगे। जो तालाब चिन्हित किया गया, वह अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे अस्तित्व बच गया। तालाब को मूल स्वरूप मिलने से काफी खुशी है। कमलेश कुमार ग्रामीण योगासन आदि के साथ घूमने का भी एक अच्छा स्थान बन जाएगा। गांवों में महिलाओं व बच्चों के लिए वैसे भी कोई घूमने का स्थान नहीं होता। ग्रामीणों को प्रण लेना चाहिए कि सरोवर का कार्य पूरा होने तक सभी सहयोग करें। निधि वर्मा, ग्रामीण ग्राम पंचायत, 15 अगस्त तक अमृत सरोवर कार्य पूर्ण कराने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्राम निधि से भी विकास कराया जा रहा है। ध्वजारोहण के लिए स्थल बन गया है। अन्य कार्य भी पूर्ण किए जा रहे हैं। मीरा देवी ग्राम प्रधान संत कुमार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.