एसी वेटिंग रूम की मिलेगी सौगात
अपर मंडल रेल प्रबंधक ने रोजा जंक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों व यात्रियों के लिए जल्द एसी वेटिग हाल की सौगात दिलाने की बात कही। इसके अलावा स्टेशन पर सफाई व्यवस्था आदि का भी गहनता से निरीक्षण किया।
जेएनएन, रोजा, शाहजहांपुर : अपर मंडल रेल प्रबंधक ने रोजा जंक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों व यात्रियों के लिए जल्द एसी वेटिग हाल की सौगात दिलाने की बात कही। इसके अलावा स्टेशन पर सफाई व्यवस्था आदि का भी गहनता से निरीक्षण किया।
शनिवार दोपहर एडीआरएम एनएन सिंह रोजा जंक्शन पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले पावर केबिन का निरीक्षण किया। ट्रेन और मालगाड़ियों के संचालन के बावत स्टेशन मास्टर से जानकारी की। उन्होंने गार्ड चालक के लिए बने वेटिग रूम का निरीक्षण करते हुए वहां एसी लगवाने के निर्देश एरिया मैनेजर को दिए। इसके बाद रेलवे साइडिग पहुंचे जहां अधूरे प्लेटफार्म, बिजली,
पानी आदि के बारे में स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह से जानकारी ली। इस मौके पर एरिया मैनेजर मनु गर्ग, सहायक मंडल अभियंता रॉकी तुहार, सहायक मंडल अभियंता टेलीकॉम सतीश मीणा, आरपीएफ चौकी प्रभारी एके वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
एडीआरएम से मिले कर्मचारी
स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे एडीआरएम से नरमू शाखा सचिव अमित भगवत मिश्रा ने मुलाकात की। रेल कर्मचारियों को होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने स्टेशन पर एक अस्थायी वेटिग रूम की व्यवस्था करने की मांग की। इसके अलावा पावर केबिन में काम को देखते हुए उसे वातानुकूलित कराया जाय।