ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो पलटा, महिला की मौत
क्षेत्र के गांव याकूबपुर के सामने ट्रैक्टर के पीछे बंधे हैरों की रगड़ लगने
By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Oct 2018 11:50 PM (IST)Updated: Fri, 12 Oct 2018 11:50 PM (IST)
शाहजहांपुर : क्षेत्र के गांव याकूबपुर के सामने ट्रैक्टर के पीछे बंधे हैरों की रगड़ लगने से टेंपो पलट गया। टेंपों में सवार आठ सवारियां घायल हो गईं। घायलों में अल्हागंज क्षेत्र के मुहल्ला शिवपुरी निवासी विमल शर्मा की पत्नी सविता, उनकी मां, उर्मिला, सास माया और चाची राखी शर्मा के गंभीर चोट आईं। सभी को सीएचसी ले जाया गया, जहां से चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह लोग जलालाबाद के मुहल्ला बाबूनगर निवासी अमित के घर आ रहीं थीं। अमित उनके रिश्तेदार लगते हैं। उनके यहां बेटे का जन्म हुआ था। चार अन्य घायल सवारियां मामूली रूप से घायल हुई थीं। जोकि घटनास्थल से रवाना हो गईं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें