पारिवारिक रंजिश में महिला को पहले मारी गोली फिर गर्दन काटी
बाजार से सब्जी लेकर घर जा रही महिला की पारिवारिक रंजिश के चलते हत्या कर दी गई।
संवाद सहयोगी, तिलहर: बाजार से सब्जी लेकर घर जा रही महिला की पारिवारिक रंजिश के चलते गोली मारने के बाद गर्दन काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मौके पर एसपी डॉ. एस चिनप्पा और एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य ने घटनास्थल का मुआयना किया। मामले में महिला के सौतेले पुत्र को ट्रैक्टर समेत पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मामले में पांच लोगों के खिलाफ हत्या समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
क्षेत्र के गांव बंधी चक निवासी श्रीकृष्ण की पत्नी 45 वर्षीय कन्या देवी रविवार शाम को बाजार से सब्जी लेकर घर जा रही थी। जमीन की रंजिश के चलते उनके परिवार के लोगों ने उन्हें गांव के बाहर घेर लिया। पहले तो उनकेसीने में गोली मारी। इसके बाद किसी धारदार हथियार से गर्दन पर हमला कर दिया। सरेशाम हुई घटना से क्षेत्र में खलबली मच गई। यह है मामला
निगोही थाना क्षेत्र के गांव गिरगिचा निवासी मुलायम ¨सह पत्नी कन्या देवी और छह संतानों के साथ रहते थे। बाद में मुलायम ¨सह तिलहर क्षेत्र बारा पत्थर रोड पर एक मकान में आकर रहने लगा था। क्षेत्र के गांव बंधी चक निवासी श्रीकृष्ण की मुलायम ¨सह यादव से रिश्तेदारी थी। इसलिए वह अक्सर मुलायम के घर आया करता था। इस दौरान कन्या देवी और श्रीकृष्ण के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। जिसके चलते 18 वर्ष पहले कन्या देवी अपने पति और बच्चों को छोड़कर गांव बंदी चक में श्रीकृष्ण के घर चली गई थी। जमीन को लेकर शुरू हुआ विवाद
आठ वर्ष पहले श्रीकृष्ण की पहली पत्नी विद्यावती की मौत हो गई थी। विद्यावती के पुत्र मुनीश, राजकुमार और राजीव कन्या देवी को अपनी मां नहीं मानते थे। विद्यादेवी की मौत के बाद कन्यादेवी ने श्रीकृष्ण की जमीन जायदाद में हिस्सा मांगना शुरू कर दिया। जो कि विद्यावती के पुत्रों को गंवारा नहीं था। कन्या देवी ने श्रीकृष्ण के चचेरे भाई राजेश के खिलाफ दो माह पहले दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। राजेश इस मामले में जेल में बंद है। इस घटना के बाद श्रीकृष्ण का पूरा परिवार कन्या देवी से रंजिश मानने लगा और उसे घर से निकाल दिया था। कन्या देवी गांव में ब्याही अपनी बेटी ममता के घर रहने लगी थी। बेटी ने दी तहरीर
कन्या देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता मुलायम ¨सह और श्रीकृष्ण में मामा भांजे का रिश्ता था। आरोप है कि श्रीकृष्ण ने उसके पिता को मकान ब्रिकी करा दिया था। जिसका रुपये अपने पास रख लिए थे। इसके साथ ही श्रीकृष्ण ने उसकी मां को पत्नी बनाकर रख लिया था। उसकी मां जब मकान के रुपये मांगती थी तो श्रीकृष्ण उसके साथ मारपीट करता था। इसी के चलते श्रीकृष्ण ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी मां की हत्या कर दी। मामला जमीन के विवाद का है। जिसके चलते महिला की हत्या की गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मृतका की बेटी की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
- सुभाष चंद्र शाक्य, एएसपी ग्रामीण