चौबीस घंटे में पुलिस के हत्थे चढ़े 45 आरोपित
पुलिस ने जिले में विशेष छापेमारी अभियान चलाया। चौबीस घंटों में विभिन्न थाना क्षेत्रों में 45 आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़े। जिसमे दो आरोपित 50 किलो डोडा के साथ गिरफ्तार किए गए।
जेएनएन, शाहजहांपुर : पुलिस ने जिले में विशेष छापेमारी अभियान चलाया। चौबीस घंटों में विभिन्न थाना क्षेत्रों में 45 आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़े। जिसमे दो आरोपित 50 किलो डोडा के साथ गिरफ्तार किए गए। इसके अलावा 35 आरोपित शराब के साथ पकड़े गए। जिन्हें पुलिस ने जेल भेज दिया।
एसपी एस आनंद के निर्देश पर जैतीपुर पुलिस ने थाना गढि़या रंगीन क्षेत्र के गौटिया गांव निवासी रमेश व गुड्डू को 50 किलो डोडा के साथ गिरफ्तार किया है। रोजा पुलिस ने अवैध शस्त्र के साथ दो आरोपित गिरफ्तार किए है। बंडा पुलिस ने पांच आरोपित जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किए। मीरानपुर कटरा पुलिस ने दो आरोपितों को शराब के साथ पकड़ा है। जिन्हें जेल भेज दिया गया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 35 आरोपित शराब के साथ और पकड़े गए है। एएसपी ग्रामीण अपर्णा गौतम ने बताया कि शराब की बिक्री करने वालों की संपत्ति कुर्क करने की भी कार्रवाई शुरू करा दी गई है।