43.50 लाख पौधों के लिए नियुक्त होंगे 40 हजार अभिभावक
पांच जुलाई को अभियान के तहत रोपित 43.50 लाख पौधों के संरक्षण के लिए 40 हजार अभिभावक नियुक्त किए जाएंगे।
जेएनएन, शाहजहांपुर : पांच जुलाई को अभियान के तहत रोपित 43.50 लाख पौधों के संरक्षण के लिए 40 हजार अभिभावक नियुक्त किए जाएंगे। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने विभागवार जिम्मेदारी तय कर दी है। प्रभागीय वन अधिकारी ने जियो टैगिग के अनुसार स्थलों का चयन कर दिया है। इनमें 35 हजार किसानों को अभिभावक बनाया जाएगा।
पौधारोपण के बाद बारिश न होने पर करीब 20 फीसद के करीब पौधे सुख व मुरझा गए थे। वन अधिकारियों ने सूखे पौधों की जगह दूसरे पौधे लगा दिए। मुरझाए पौधों को सिचाई खाद के साथ सूखी पत्तियों को हटाकर प्रकाश संश्लेषण क्रिया को सीमित करके जिदा किया। प्रभागीय वन अधिकारी डॉ. आदर्श कुमार ने बताया कि सौ फीसद पौधों के संरक्षण के लिए 40 हजार पौधारोपण स्थलों के लिए इतने ही अभिभावक नियुक्त किए गए हैं।