पराली जलाने में 24 किसानों पर 1.45 लाख जुर्माना
पराली जलाने पर प्रशासन के कड़े प्रतिबंध के बावजूद किसान रबी फसल की बुवाई के लिए खेतों में आग लगा रहे हैं।
शाहजहांपुर : पराली जलाने पर प्रशासन के कड़े प्रतिबंध के बावजूद किसान रबी फसल की बुवाई को पराली जला रहे हैं। सोमवार को कृषि विभाग ने एक ही गांव के 19 लोगों को पराली जलाने में निरुद्ध कर उनके खिलाफ 1.45 लाख जुर्माना वसूली का नोटिस जारी किया।
फसल अवशेष प्रबंधन को गठित कमेटी के सदस्य सचिव तथा उप कृषि निदेशक प्रभाकर ¨सह ने पुवायां तहसील के गां गदाई खेड़ा पकड़िया हकीम के अजीत ¨सह, सुखवेंद्र ¨सह, कुल¨वदर ¨सह, कृपाराम, लखविदर ¨सह, गुरसेवक, करनैल ¨सह, महेंद्र ¨सह, दलवीर ¨सह, भू¨पदर ¨सह, सतनाम ¨सह, शिवपाल ¨सह, सतनाम ¨सह, सुरेंद्र ¨सह, घुरई, कल्लू आदि समेत बसंतापुर के ज्ञान ¨सह, मौजमपुर के गोधन लाल, नगला हाजी ददरौल के महेंद्र ¨सह, जसवीर ¨सह, कपसेड़ा के रामभरोसे के खिलाफ एनजीटी एक्ट में कार्रवाई की। सभी के खिलाफ उनकी जोत के अनुसार जुर्माना वसूली को नोटिस भेजा।