पौने तीन लाख किसानों पर बरसेगा 170 करोड़ का अनुदान
चुनाव में किसानों को रिझाने के लिए बजट से अनुदान की बारिश की गई है।
जेएनएन, शाहजहांपुर : चुनाव में किसानों को रिझाने के लिए बजट से अनुदान की बारिश की गई है। इससे
जनपद के करीब पौने तीन लाख सीमांत व लघु काश्तकार लाभान्वित होंगे। उन्हें साल भर में 165 से 170 करोड़ का अनुदान मिलेगा।
यदि ठीक से चयन हुआ तो जनपद के करीब एक लाख कामगार भी तीन हजार की पेंशन पा सकेंगे। डेयरी व मछली पालन पर दो फीसद ब्याज में छूट से मिलेगी। इससे श्वेतक्रांति को बल मिलेगा।
जनपद में चार लाख से अधिक किसान हैं। इनमें दो हेक्टेयर से कम जमीन वाले किसानों की संख्या करीब पौने तीन लाख है। बजट में इन किसानों के लिए छह हजार वार्षिक अनुदान की घोषणा की गई है। दैवीय आपदा पर ब्याज में राहत से भी फायदा
बाढ़ के साथ जनपद सूखा की चपेट में रहता है। बजट में दैवीय आपदा की दशा में ब्याज में पांच फीसद राहत की घोषणा की गई। इससे जनपद के किसानों को बड़ा फायदा मिल सकता है। श्वेतक्रांति को बढ़ाएगा बजट
राष्ट्रीय महिला डेयरी परियोजना में जनपद को चुना गया। जनपद की करीब बीस हजार महिलाओं को डेयरी के लिए ऋण देकर आत्मनिर्भर बनाने की योजना है। डेयरी व मछली पालन पर ब्याज में दो फीसद की छूट से डेयरी व मछली पालन को बल मिलेगा। फैक्ट फाइल
- 4.05 लाख किसान है जिले में
- 4 लाख हेक्टेयर में होती खेती
- 1.52 लाख किसान करते हें गन्ना खेती
- 20 हजार किसान डेयरी व मत्स्य पालन जुड़े
- 2.75 लाख किसान लघु व सीमांत श्रेणी के
- 6 हजार वार्षिक अनुदान से किसानों को करीब 165 करोड़ का होगा फायदा किसानों के लिए बजट हितकर है। पहली बार सरकार ने किसानों का ध्यान रखा। इससे किसानों का पलायन रुकेगा।
अकील
बजट से किसानों की आय दूनी होगी। सस्ते कर्ज से किसानों को राहत मिलेगी। किसानों के लिए बजट बेहद मुफीद है।
डा. सतीश चंद्र पाठक, जिला कृषि अधिकारी