घर में घुसकर युवक को गोली मारी
शाहजहांपुर : मौजमपुर गांव घर के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आक्रोशित एक पक्ष
शाहजहांपुर : मौजमपुर गांव घर के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आक्रोशित एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी। हमलावर हवाई फाय¨रग करते हुए भाग निकले। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की ली है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मौजमपुर निवासी 35 वर्षीय लालाराम का पड़ोसी सत्यदेव से पानी के निकास को लेकर विवाद चल रहा था। पानी के निकास को लेकर शुक्रवार की दोपहर एक बजे झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान सत्यदेव अपने तीन साथियों के साथ उसके मकान में गाली देता हुआ घुस गया और फायर कर दिए। गोली उसके हाथ में जाकर लग गयी। परिवार बालों ने शोर मचाया और जान बचाकर मकान में इधर-उधर भाग गए। हमलावार फाय¨रग करते हुए भाग गए। फाय¨रग से गांव में अफरा-तफरी मच गयी। गोली से घायल के परिवार वालों ने थाने पर सूचना दी। पुलिस गांव में गयी। उसकी पत्नी सुमन ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी से पानी के निकास को लेकर विवाद चल रहा था और घर में घुसकर तीन लोगों ने उसके पति को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दविश दी। लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली