डीआरएम ने रेलवे स्टेशनों का किया ¨वडो निरीक्षण
शाहजहांपुर : डीआरएम प्रमोद कुमार ने रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था, पेयजल व
शाहजहांपुर : डीआरएम प्रमोद कुमार ने रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था तथा विद्युत व्यवस्था देखी। निर्देश दिए की स्टेशन पर सफाई व्यवस्था तथा विद्युत व्यवस्था को देखा जाए। उन्होंने मुरादाबाद से सीतापुर तक विंडो निरीक्षण किया।
डीआरएम रोजा तथा पंडित राम प्रसाद बिस्मिल स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद गुरुवार की शाम साढ़े सात बजे स्टेशन पर पहुंचे। स्पेशल कोच प्लेटफार्म तीन पर आकर रूका। रेलवे स्काउट गाइड के बच्चों ने डीआरएम को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। उन्होंने प्लेटफार्म पर पेयजल, सफाई व्यवस्था तथा प्रकाश व्यवस्था को देखा। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक वीके गौतम को निर्देश दिए कि प्लेट फार्म पर पेयजल, सफाई तथा प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि रेलवे क्रांसिग पर संकेत के बोर्ड लगाए जाए। दस मिनट रुकने के बाद डीआरएम स्पेशल ट्रेन से मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए। स्काउट गाइड के बच्चों ने दो घंटे तक डीआरएम की प्रतिक्षा की। पूर्व में डीआरएम प्रमोद कुमार ने गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे मुरादाबाद से सीतापुर स्टेशन तक ¨वडो निरीक्षण किया। सीतापुर से बालामऊ तक ¨वडो निरीक्षण किया। डीआरएम के आगमन को लेकर सुबह से स्टेशन पर सफाई व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा था। स्टेशन पर जगह-जगह चूने का छिड़काव किया गया था। सभी कर्मचारी यूनीफार्म में थे। स्टेशन पर अवैध वेंडर नहीं दिखायी दे रहे थे। स्टेशन की सफाई करने वाली मशीन कार्यालय से बाहर निकालकर रखी गयी और मशीन के पास जेनरेटर रखा गया था। जब अधिकारी आते है तो यह मशीन स्टेशन पर परिसर में दिखायी देते है।
रोजा : डीआरएम ने पंडित राम प्रसाद बिस्मिल स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण और अभिलेख देखे। उन्होंने एसएस ओमशिव अवस्थी से जानकारी की। स्टेशन पर सफाई व्यवस्था को देखा और सफाई देखकर खुश हुए। इसके बाद रिलायंस परियोजना में गए। परियोजना में डीआरएम ने साइ¨डग देखी और डायरेक्टर परेश्वरी दीन से बातचीत की। डायरेक्टर से समस्याएं के बारे में जानकारी की। डीआरएम राम प्रसाद बिस्मिल स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद रोजा स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने टिकट घर, गार्ड लावी आदि का निरीक्षण किया। डीआरएम रोजा साइ¨डग पर गए और बजाज एनर्जी के अधिकारी व कर्मचारी से समस्याएं पूछीं। कर्मचारियों ने बताया कि साइ¨डग में अंधेरा रहता है और धूल उड़ती है। उन्होंने कहा कि समस्या का निवारण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सीनियर डीइओएम, सीनियर डीआइ, सीनियर डीसीएम तथा स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे।