1100 दीप जलाकर जल संरक्षण का लिया संकल्प
पर्यावरण संरक्षण को समर्पित संस्था तथा आरएसएस के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार शाम देव दीपावली का आयोजन किया गया।
जेएनएन, शाहजहांपुर : पर्यावरण संरक्षण को समर्पित संस्था तथा आरएसएस के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार शाम देव दीपावली का आयोजन किया गया। काíतक पूíणमा पर आयेाजित इस कायक्रम के तहत स्वयंसेवियों ने 1100 दीप जलाकर जल संरक्षण का संकल्प लिया। मौजूद लोगों को नदियों को महत्व बताते हुए घाट की सफाई भी की।
श्रीपंच मुखी देवहा के तट पर भव्य गंगा आरती एवम् दीप दान कार्यक्रम में आयोजक धर्म जागरण मंच के सह प्रांत प्रमुख सुदर्शन चक्र ने कहा कि नदियां भारतीय संस्कृति का मूल आधार समन्वय है। कार्यक्रम संयोजक डा. आलोक कुमार सिंह ने कहा भगवान विष्णु जगत कल्याण करते हैं। जल संरक्षण प्रमुख है। पृथ्वी संस्था के अध्यक्ष डा. विकास खुराना, धर्मेंद्र कुमार, अनिल सिंह, ईशपाल सिंह, कुलदीप, मनोज अग्रवाल, नैतिक आदि उपस्थित थे।