विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Youtuber Malti Chauhan: क्या इस वजह से मशहूर यूट्यूबर ने मौत को लगाया गले? इलाके में चल रही हैं तरह-तरह की चर्चाएं

By Dilip PandeyEdited By: Nitesh Srivastava
Published: Fri, 24 Nov 2023 02:37 PM (IST)

Youtuber Malti Chauhan चर्चा यह भी है कि इसके पूर्व मालती ने इंटरनेट मीडिया के जरिए बताया कि उसके पति ...और पढ़ें

Youtuber Malti Chauhan: पति-पत्नी के रिश्तों में आ गयी थी दरार
Youtuber Malti Chauhan: पति-पत्नी के रिश्तों में आ गयी थी दरार

HighLights

  1. यूट्यूबर महिला की मृत्यु को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है
  2. इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किए गए इनके वीडियो वायरल हो रहे हैं
  3. इन दोनों का किसी और से प्रेम संबंध की चर्चा, दरार आने का यही कारण बना

Youtuber Malti Chauhan: जागरण संवाददाता, नाथनगर (संत कबीर नगर)। यूट्यूबर महिला की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मृत्यु को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किए गए इनके वीडियो वायरल हो रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के रिश्तों में दरार आ गयी थी। इन दोनों का किसी और से प्रेम संबंध हो जाना इसका मुख्य कारण बन गया। पति-पत्नी का मामला कई बार थाने पर भी पहुंच चुका था।

कोतवाली खलीलाबाद के उमरीकला गांव के दीपचंद चौहान ने अपनी बेटी मालती चौहान की शादी करीब पांच वर्ष पहले महुली थाना के काली जगदीशपुर गांव के विष्णु चौहान से तामेश्वरनाथ मंदिर में की थी। इनका दो वर्षीय बेटा युवराज चौहान है।

यह भी पढ़ें: Youtuber Malti Chauhan: संदिग्ध परिस्थितियों में मशहूर यूट्यूबर का शव फंदे से लटकता मिला, पति विष्णु राज से हो रही है पूछताछ

विष्णु और मालती दोनों यूट्यूब पर रील बनाकर कमाने लगे। विष्णु की मौसी जियना देवी ने बताया कि मालती बुधवार की रात करीब दस बजे अपने दो वर्षीय बेटे युवराज को विष्णु के पास सुलाकर बगल में स्थित अपने कमरे में सो गई।

सुबह करीब पांच बजे युवराज के रोने पर वह उसे लेकर मालती के पास जाने लगी। उसके कमरे के दरवाजे को खटखटायी। आवाज लगाने व दरवाजा न खुलने पर खिड़की से वह झांकी। अंदर पंखे पर साड़ी के फंदे में मालती का शव लटकता हुआ मिला।

चर्चा यह भी है कि इसके पूर्व मालती ने इंटरनेट मीडिया के जरिए बताया कि उसके पति विष्णु का दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध हो गया है। इसके कारण वह उन्हें मारते-पीटते हैं। वह दूसरी महिला के साथ रहना चाहते हैं।

पति की बेवफाई से दुखित मालती का भी प्रेम संबंध महुली थाना के नाथनगर निवासी एक युवक से हो गया। विष्णु व उसकी पत्नी मालती में समझौता हो गया था। वह मंगलवार को शाम के समय अपने ससुराल काली जगदीशपुर गांव में आई थी।

मृत्यु की सूचना पर तमाम लोग पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस

यूट्यूबर मालती की मृत्यु की सूचना पर लोग अवाक हो गए। जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस के पास जनपद व गैर जनपद के तमाम लोग पहुंचे। महिला के फालोअर की संख्या काफी अधिक है। उसे तमाम लोग जानने लगे थे।

यह भी पढ़ें: 'दिल से बुरा लगता है' वाले छत्तीसगढ़ के मशहूर यूट्यूबर देवराज पटेल की मौत, सड़क हादसे में गई जान

यहां पर लोग चर्चा करते मिले कि करीब दो-तीन माह से मालती और विष्णु के बीच विवाद चल रहा था। इससे संबंधित वीडियो इन दोनों ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया था। इनका मामला कई बार थाने पर भी पहुंचा था। लोगों ने कहा कि 10 दिन पूर्व विष्णु ने पत्नी मालती की शादी उसके प्रेमी से करवा दी थी।

इसका वीडियाे इंटरनेट मीडिया पर वायरल है। पुलिस विष्णु को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फारेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की है। धनघटा के सीओ ब्रजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।