Move to Jagran APP

तीनों लोकों के गुरु भगवान शिव की पूजा फलदायी

इनकी पूजा साकार व निराकार दोनों रूपों में की जाती है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jul 2021 11:33 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jul 2021 11:33 PM (IST)
तीनों लोकों के गुरु भगवान शिव की पूजा फलदायी
तीनों लोकों के गुरु भगवान शिव की पूजा फलदायी

संतकबीर नगर: भोलेनाथ भगवान शिव तीनों लोकों के गुरु हैं। त्रिदेव में सबसे श्रेष्ठ हैं। इनकी पूजा साकार व निराकार दोनों रूपों में की जाती है। शिव ब्रह्मा रूप होने के कारण निराकार हैं। उनका न कोई स्वरूप है और न ही आकार है। आदि और अंत न होने से लिग को शिव का निराकार रूप माना जाता है। निराकार परमात्मा का जागृत रूप हैं शिवलिग। जो शिव निराकार रूप में पूजे जाते हैं, वही शिव साकार माने गए हैं। ज्योतिर्लिंग वस्तुत: शिवलिग के शक्ति स्वरूप हैं। जबकि उनके साकार रूप में भगवान शंकर मानकर पूजा की जाती है।

loksabha election banner

सनातन धर्म की पौराणिक मान्यता के अनुसार श्रावण माह देवों के देव महादेव भगवान शंकर का महीना माना जाता है। पुराणों, वेदों और शास्त्रों में भगवान शिव-महाकाल के महात्म्य को प्रतिपादित किया गया है। भगवान शिव संस्कृति के प्रणेता आदिदेव महादेव हैं। 33 कोटि देवताओं में शिरोमणि देव शिव ही हैं। पौराणिक कथा है कि जब सनत कुमारों ने महादेव से उन्हें सावन महीना प्रिय होने का कारण पूछा तो महादेव भगवान शिव ने बताया कि जब देवी सती ने अपने पिता दक्ष के घर में योगशक्ति से शरीर त्याग किया था, उससे पहले देवी सती ने महादेव को हर जन्म में पति के रूप में पाने का प्रण किया था। अपने दूसरे जन्म में देवी सती ने पार्वती के नाम से हिमाचल और रानी मैना के घर में पुत्री के रूप में जन्म लिया। पार्वती ने युवावस्था के श्रावण माह में निराहार रहकर कठोर व्रत किया और उन्हें प्रसन्न कर विवाह किया। इसके बाद ही महादेव के लिए यह विशेष हो गया। वर्तमान समय में कोरोना महामारी से बचाव करते हुए घरों में पूजन करें।

डा. विजयकृष्ण ओझा, विभागाध्यक्ष संस्कृृत विभाग

हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद आपको कुछ कहना है? हमें लिखें: ह्मड्डद्भ.द्वद्बह्यद्धह्मड्ड@द्दद्मश्च.द्भड्डद्दह्मड्डठ्ठ.ष्श्रद्व

वाट्सएप नंबर : 9454505045


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.