कच्ची बनाते समय महिला चढ़ी पुलिस के हत्थे
संतकबीर नगर : धनघटा थाना क्षेत्र के पड़रिया केवटाही निवासी कच्ची के कारोबार में लिप्त महिला को पुलिस
संतकबीर नगर : धनघटा थाना क्षेत्र के पड़रिया केवटाही निवासी कच्ची के कारोबार में लिप्त महिला को पुलिस ने उस समय हिरासत में ले लिया जब वह निर्माण कार्य में जुटी थी। घटना सोमवार के सुबह सात बजे की है।
कच्ची के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय थाने के पड़रिया केवटाही स्थित नदी के किनारे से पुलिस पहुंची। जहां से महिला समेत कुछ लोग कच्ची शराब के निर्माण का काम कर रहे थे। पुलिस के पहुंचते ही अफरातफरी मच गई। वहीं पर महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस के लोगों ने 60 लीटर कच्ची शराब बरामद किया और इसके साथ ही वहां पर मौजूद भट्ठियों को तोड़ने के साथ ही अवैध शराब के निर्माण में काम आने वाली सामग्री को भी नष्ट कर दिया। महिला की पहचान फूलमती पत्नी बुझारत निवासी पड़रिया, थाना धनघटा के रूप में हुई। गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी पौली धर्मेंद्र कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल विजय प्रताप सिंह, कांस्टेबल रत्नेश पाठक, दीपक यादव और संजीत कुशवाहा ने अहम भूमिका निभाई।