चार दिन से मेंहदावल में बंद है धान की खरीद
पिछले चार दिनों से मेंहदावल के क्रय केंद्रों पर धान की खरीद बंद है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Dec 2019 11:19 PM (IST)Updated: Wed, 18 Dec 2019 11:19 PM (IST)
संतकबीर नगर: पिछले चार दिनों से मेंहदावल के क्रय केंद्रों पर धान की खरीद बंद है। किसान धान लेकर केंद्र पर आने के बाद वापस लौटने को विवश हो रहे हैं। विपणन कर्मियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर होने से क्रय केंद्रों पर ताला लटक रहा है।
मेंहदावल के हाट शाखा कुसम्हां पर अभी भी धान खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है। इसके बाद भी यहां खरीद नहीं की जा रही है। बुधवार को केंद्र पर पहुंचे किसान रामसमुझ, दिनेश, चंद्रभान आदि ने बताया की धान खरीद को लेकर पंजीकरण करवा चुके हैं। तीन दिन से आकर वापस लौटने के बाद अब वह निजी दुकानों पर बिक्री करने का मन बना चुके हैं। इसमें उन्हें नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। क्रय केंद्र प्रभारी संतोष त्रिपाठी ने बताया कि हड़ताल के कारण कार्य ठप है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें