Move to Jagran APP

विवेकानंद के विचारों अपनाने का संकल्प

संतकबीर नगर :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहर में शोभायात्रा नि

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Jan 2018 10:39 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jan 2018 11:06 AM (IST)
विवेकानंद के विचारों अपनाने का संकल्प

संतकबीर नगर :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहर में शोभायात्रा निकाला। राष्ट्रवादी विचारों से जन जागरण करके राष्ट्रवाद की अलख जगाया। यात्रा में भारी संख्या में विद्यार्थियों ने शामिल होकर स्वामी विवेकानंद के विचारों से ओतप्रोत होकर कार्य करने का संकल्प लिया। यात्रा का जगह-जगह स्वागत भी हुआ।

loksabha election banner

विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता डीघा बाईपास कबीर प्रतिमा के निकट एकत्र हुए। यहां पर राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़ कर कार्य करने व युग पुरुष आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद यहां से नारेबाजी के साथ ध्वज लगराते हुए शहर में भ्रमण करते हुए समय माता मंदिर तिराहा पर पहुंचे। इसके बाद कालेज मार्ग, बैंक चौराहा होते एचआरपीजी कालेज गेट पहुंचे। एबीवीपी को तुम जातिवाद से तोड़ोंग, हम राष्ट्रवाद से जोड़ेंगे, लाल गुलामी तोड़कर बोलो वंदेमातरम, जेएनयू के गद्दारों से हम लड़ेंगे, भारत माता की जय के उद्घोष की गूंज रही।

इसमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय दूबे दुर्गेश, जिला संयोजक अर्पित पांडेय, विभाग संयोजक उत्कर्ष शुक्ला, सह संयोजक विष्णुराज यादव, अमित दूबे, अनुराग उपाध्याय, अस्तित्व मणि त्रिपाठी, अतुल उपाध्याय, प्रशांत मिश्रा, दीपक यादव, ओंकार ¨सह, अभिषेक ¨सह, मानव प्रताप ¨सह, श्रेयांश चौधरी, धर्मेंद्र शर्मा, अंकुर ¨सह, दीपक पांडेय, धर्मेंद्र वर्मा, सौरभ जायसवाल, विशाल ¨सह, सत्या ¨सह, गुड्डू पाठक,दुर्गेश पाठक, यश विकाश आदि मौजूद रहे।

------

आकर्षण का केंद्र रहीं झांकी, छात्र परिषद गठित

संतकबीर नगर :

कूडीलाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलीलाबाद के के विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद की झांकी निकाला। स्वामीजी के वेश भूषा में बच्चे आकर्षण के केंद्र बने रहे। इसमें कमलनयन मिश्रा, विष्णुकांत ओझा, निखिल त्रिपाठी, अवनीश की भूमिका सराहनीय रही।

पुरातन छात्र परिषद सम्मेलन करके पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें अनुपम मिश्र अध्यक्ष, वैभव पांडेय उपाध्यक्ष, अखिलेश यादव सोनू मंत्री

अदितेंद्र त्रिपाठी सह मंत्री, दीपक ¨सह कोषाध्यक्ष, सतीश यादव प्रचार मंत्री, जया पटेल संगठन मंत्री, प्रिया श्रीवास्तव सह संगठन मंत्री नियुक्त किए गए। संगोष्ठी को जयप्रकाश बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि विद्या से समझादारी, जिम्मेदारी, ईमानदारी, बहादूरी आदि गुणों का विकास होता है। डा.विजय कुमार ओझा, भाष्कर मणि त्रिपाठी ने बतौर विशिष्ट अतिथि संबोधित किया।

इस मौके पर गरिमा चौरसिया, देवप्रताप, शिवम गुप्ता, रजनीश यादव, सुजाता मौर्या, ऋषिकेश साहनी, अविनाश उपाध्याय, अंकित ¨सह, मनोज ¨सह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.