तुहार जोड़ केहू नईखे, तू बेजोड़ बाड़ू हो..
मगहर महोत्सव में लोकगीत गायक पिटू प्रीतम ने अपनी गीतों से लोगों को खूब झुमाया। कार्यक्रम से पूर्व कलाकार को महोत्सव समिति ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
संतकबीर नगर: मगहर महोत्सव में लोकगीत गायक पिटू प्रीतम ने अपनी गीतों से लोगों को खूब झुमाया। कार्यक्रम से पूर्व कलाकार को महोत्सव समिति ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इन्होंने कार्यक्रम की शुरूआत चदरिया झीनी रे झीनी कबीर के निर्गुण गीत से। इसके बाद प्रगट हौतू ऐ महारानी सुनाकर लोगों को भक्ति का रसपान कराया। इसके पश्चात इन्होंने गोरिया चांद के चकोरिया..नियर गोर बाड़ू हो, तुहार जोड़ केहू नईखे..तू बेजोड़ बाड़ू हो गीत सुनाकर युवाओं को झूमने के लिए विवश कर दिया। इन्होंने भोजपुरी गीत नीक लागे टिकुलिया गोरखपुर के हमरा के छोड़ी सइयां..आता साने गईलू कईल कुल गुड़ माटी,मजा जौन रहे..', दिहले दरदिया..आदि गीत सुनाकर लोगों को खूब रिझाया।
देश भक्ति के साथ ही फिल्मी गीत का भी उठाए लुत्फ
मगहर महोत्सव में शुक्रवार की देर रात सीमा मोदी एंड ग्रुप की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए नाट्यमंचन, नृत्य, निर्गुण गीत, देश भक्ति के अलावा फिल्मी गीतों पर डांस प्रस्तुत कर सबको आकर्षित किया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी उमाशंकर मिश्र, अधीक्षक समाज कल्याण बैजनाथ गुप्त, वेद प्रकाश चौबे, महिला एसओ डा. शालिनी सिंह, शिवकुमार गुप्त, रामशंकर यादव, त्रिलोकी वर्मा, सिब्तेन मुस्तफा, जेई अहमद आलम, नायब तहसीलदार वीरेंद्र पांडेय, जिया अंसारी, राजाराम, मेराज खान,मो. असअद, मेंहदी हसन, बद्री प्रसाद श्रीवास्तव, गुड्डू खान, विजय तिवारी, फैजान मुस्तफा आदि मौजूद रहे। भजन व गीतों का श्रोताओं ने लुत्फ उठाया
मागहर महोत्सव में शुक्रवार की शाम आर मीनाक्षी के भजन व गीतों का श्रोताओं ने खूब लुत्फ उठाया। इन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की। इसके बोल थे करूं वंदना जगदम्बे की रही। इससे माहौल भक्तिमय हो गया। इसके बाद इन्होंने हरि ओम नम: शिवाय.वंदन तुझे बार बार..सुनाकर लोगों को भक्ति का रसपान कराया। इन्होंने नन्ही नन्ही बुनिया रे, सावन का मोरा बेदर्दी से प्रीत लगाई मोरे गोइयां सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात भजन गायक राजकुमार ने निर्गुण गीत कुछ लेना..न देना..मगन रहना..सुनाकर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया।