Move to Jagran APP

जलजमाव को लेकर सपाइयों ने किया पर प्रदर्शन

समस्याओं का समाधान न होने पर सपाइयों ने आंदोलन की चेतावनी दी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Sep 2021 11:36 PM (IST)Updated: Sat, 18 Sep 2021 11:36 PM (IST)
जलजमाव को लेकर सपाइयों ने किया पर प्रदर्शन
जलजमाव को लेकर सपाइयों ने किया पर प्रदर्शन

संतकबीर नगर : नगर पालिका खलीलाबाद के मुख्य मार्ग समेत विभिन्न वार्ड में जल निकासी की समस्याओं को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। समस्याओं का समाधान न होने पर सपाइयों ने आंदोलन की चेतावनी दी। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उनकी अनुपस्थिति में अपर उप जिलाधिकारी नवीन चंद्र श्रीवास्तव को दी।

loksabha election banner

इससे पूर्व जिलाध्यक्ष गौहर अली खां के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित हुए। नेताओं ने कहा कि शुक्रवार को सपाइयों ने शहर के जलनिकासी को लेकर प्रदर्शन किया था। जिम्मेदार अधिकारियों को बता दिया गया था कि मोहल्लों में जमा पानी को निकालने की तत्काल व्यवस्था किया जाए, लेकिन अभी तक इस पर कोई ठोस पहल नहीं हुई है। सैकड़ों लोगों के घरों में पानी लगा है। लोग परेशान हैं और नगर पालिका प्रशासन चुप्पी साधे है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष विकास के नाम पर करोड़ों की लूट हो रही है। शहर के दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों का लाखों रुपये का सामान पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है। स्कूल, कालेज के साथ ही अस्पतालों में पानी भरा हुआ है और जिम्मेदारों की चुप्पी नहीं टूट रही है। भाजपा सरकार में हर तरफ अराजकता का माहौल है। मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता पवन छापड़िया उर्फ पप्पू, जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, केडी यादव, चंद्रभूषण पांडेय, जावेद अहमद, विपिन राय, अंकिता निगम, प्रिया पाठक, परवेज अहमद, मुहम्मद अहमद, रमेश चंद्र यादव, आलोक यादव सोनू, राहुल यादव बादल, अरविद वर्मा, राजमन यादव, एकलाख अहमद, रामदरश यादव, इसहाक अंसारी, इमामुद्दीन, नसीम मौजूद रहे। कल जनपद में आएगी सपा की जनवादी जनक्रांति यात्रा

संतकबीर नगर : सपा मुखिया अखिलेश यादव की सहमति पर सपा को मजबूत करने के लिए जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के संस्थापक डा. संजय सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा हटाओ, प्रदेश बचाओ जनवादी जनक्रांति यात्रा सोमवार को जिले में पहुंचेगी। धनघटा विधानसभा क्षेत्र के दौलतपुर स्थित विद्यालय पर दिन में 11 बजे सभा होगी। शनिवार को यह जानकारी देते हुए सपा के जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने धनघटा विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं को मौजूद रहने को कहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.