राजस्व लेखपालों ने निकाला कैंडल मार्च
खलीलाबाद तहसील के राजस्व लेखपालों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन एसडीएम एसपी ¨सह को सौंपा। इसके बाद इन्होंने कैंडल मार्च भी निकाला। इन्होंने कहाकि यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गई तो संगठन से जुड़े सभी लेखपाल वृहद आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।
संतकबीर नगर: खलीलाबाद तहसील के राजस्व लेखपालों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन एसडीएम एसपी ¨सह को सौंपा। इसके बाद इन्होंने कैंडल मार्च भी निकाला। इन्होंने कहाकि यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गई तो संगठन से जुड़े सभी लेखपाल वृहद आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।
लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष बुद्धिराम चौधरी, मीडिया प्रभारी इम्तियाज अहमद ने कहाकि वेतन, भत्ता, पदोन्नति विसंगति, सेवा नियमावली, संसाधन संबंधित व अन्य मांगें कई साल से लंबित हैं। इसके अलावा लैपटाप व स्मार्टफोन उपलब्ध कराने, क्राप क¨टग व कृषि गणना कार्य में मानदेय वृद्धि सहित अन्य मांगें शामिल हैं। इस अवसर पर यदुनाथ त्रिपाठी, जितेंद्र कनौजिया, लक्ष्मीकांत, मीना ¨सह, पूजा भारती, प्रिया ¨सह, ममता त्रिपाठी के अलावा अन्य लेखपाल मौजूद रहे।