छठी मइया की कृपा
प्रतिमा उपाध्याय ने कहा कि मैं पिछले 13 वर्ष से छट व्रत रख रखी हूं। मां की कृपा से 11 वर्ष पूर्व संतान की प्राप्ति हुई। बलिया मायका में मां राधा रानी ने बेटी पाने के लिए व्रत रखा। हम पांच बहनें है, भाई नहीं है फिर भी मां पूरी निष्ठा से हम सभी के कल्याण के लिए व्रत रखती है।
जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर : प्रतिमा उपाध्याय ने कहा कि मैं पिछले 13 वर्ष से छट व्रत रख रखी हूं। मां की कृपा से 11 वर्ष पूर्व संतान की प्राप्ति हुई। बलिया मायका में मां राधा रानी ने बेटी पाने के लिए व्रत रखा। हम पांच बहनें है, भाई नहीं है फिर भी मां पूरी निष्ठा से हम सभी के कल्याण के लिए व्रत रखती है। इससे हम सभी को प्रेरणा मिली है। जब तक जीवन रहेगा अनुष्ठान करती रहूंगी। डा. मालती ने कहा कि छठ पर्व का इंतजार रहता है। बचपन से ही हम लोग पर्व में सहभागी बन रहे है। इसका हम सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। मां की कृपा से ही संतान प्राप्ति है और परिवार का कल्याण हो रहा है। हरजीत कांदू ने कहा कि छठ माता की कृपा सभी पर एक समान रूप से पड़ती है। पूजन से हम सभी के सुख की अनुभूति होती है। स्वच्छता के ²ष्टि से स्वयं खरीदारी करती व सेवा कार्य करके शांति मिलती है। पिछले 26 वर्ष से पूजन कर रही हूं। पहले क्षेत्र में संख्या कम होने से समस्या होती थी अब तो हर जगह छठ की छटा रहती है। वर्षा गुप्ता ने कहा कि मैं पिछले पांच वर्ष से व्रत अनुष्ठान कर रही हूं। इससे पूर्व हम केवल प्रसाद ग्रहण व बेदी पूजा के लिए जाते थे। वर्ष में एक बार अनुष्ठान करने से पूरे वर्ष मां की कृपा मिलती रहती है। हम सभी को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है।