Move to Jagran APP

मंत्री तक पहुंचा खलीलाबाद ब्लाक का विवाद

ब्लाक प्रमुख ने न्याय के लिए कोतवाली के सामने प्रदर्शन करने का लिया निर्णय

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Aug 2021 12:11 AM (IST)Updated: Fri, 27 Aug 2021 12:11 AM (IST)
मंत्री तक पहुंचा खलीलाबाद ब्लाक का विवाद

संतकबीर नगर: खलीलाबाद ब्लाक का विवाद ग्राम्य विकास मंत्री के दर पर पहुंच गया है। उन्होंने सीडीओ से इस मामले को स्वयं देखकर उन्हें अवगत कराने का निर्देश दिया है। इस बीच ब्लाक के एक कर्मचारी की तहरीर पर ब्लाक प्रमुख के पति समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज हो गया है। प्रमुख ने भी बीडीओ समेत चार लोगों पर मामला दर्ज करने के लिए एसपी के साथ ही मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। प्रमुख ने शुक्रवार को कोतवाली में धरना देने के साथ ही अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

loksabha election banner

खलीलाबाद ब्लाक प्रमुख प्रमिला देवी का आरोप है कि उन्हें परेशान किया जा रहा है। बीडीओ उन्हें कमरे में बुलाती हैं। ब्लाक के कर्मचारी भी उनकी नहीं सुन रहे हैं। इसकी जब उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की तो ब्लाक के एक कर्मचारी ने उनके पति नित्यानंद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ कोतवाली में फर्जी मामला दर्ज करा दिया। जबकि उन्होंने पहले तहरीर दी थी, उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि उनके ससुर खलीलाबाद के विधायक रहे हैं। वह जबसे भाजपा के टिकट पर प्रमुख बनी हैं, कुछ लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लाक में भ्रष्टाचार चरम पर है। बीडीओ और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा और विभाग में फैली अराजकता के खिलाफ शुक्रवार को वह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली में प्रदर्शन कर धरना देंगी। पूर्व जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी ने कहा कि ब्लाक में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए नकेल कसने पर वहां के जिम्मेदार परेशान हो गए हैं। लेखाकार ने इसी कड़ी में कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है। भाजपा के जिला मंत्री आनंद तिवारी ने कहा कि सरकार की नीतियों के खिलाफ कार्य करने वाले कर्मियों और अधिकारियों के बारे में शासन को जानकारी देने में कोई कोताही नहीं की जाएगी। ब्लाक प्रमुख ने प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री से मिलकर इस बारे में पत्र दिया है। मंत्री ने पूरे मामले की जांच करवाने के लिए सीडीओ को निर्देश भी दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमा पूरी तरह से गलत है। इसे लेकर कोतवाली के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। सभी ने कहा कि बीडीओ और लेखाकार का ब्लाक से स्थानांतरण के साथ ही फर्जी मुकदमा वापस नहीं लिए जाने पर भाजपा का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से भी मिलेगा। ब्लाक प्रमुख का आरोप निराधार है। वह शासन की नीतियों को ईमानदारी से लागू कराने में लगी हैं। प्रमुख के पति और अन्य लोगों पर दर्ज मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। प्रमुख निर्वाचित पदाधिकारी हैं, उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।

रेनू चौधरी, बीडीओ, खलीलाबाद ब्लाक में चल रहा मामला ठीक नहीं है। प्रमुख और बीडीओ के बीच विवाद नहीं होना चाहिए। प्रमुख के आरोपों की जांच करवाई जा रही है। यदि मामला सही मिला तो कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही मंत्री जी के आदेश का पालन होगा।

अतुल मिश्र, सीडीओ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.