Move to Jagran APP

अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार का उद्देश्य

दीनदयाल उपाध्याय के बताए रास्ते पर चलकर कार्य कर रही योगी सरकार

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 11:05 PM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 11:05 PM (IST)
अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार का उद्देश्य
अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार का उद्देश्य

संतकबीर नगर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बेलहर नगर पंचायत के शक्ति केंद्र पर मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल ने शुक्रवार को चौपाल लगाकर दीनदयाल उपाध्याय के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार उनके बताए रास्ते का अनुसरण करते हुए कार्य कर रही है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही भाजपा सरकार का उद्देश्य है।

loksabha election banner

विधायक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय हमेशा मजबूत और सशक्त भारत के निर्माण की परिकल्पना करते रहे। उन्होंने समाज को एकरूपता में पिरोने के लिए कार्य किया। उनका उद्देश्य था अंतिम व्यक्ति को मजबूत बनाया जाय, जिससे सशक्त भारत के निर्माण की नींव रखी जा सके। उनके बताए रास्ते पर चलकर प्रदेश की योगी सरकार कार्य कर रही है। गरीबों को आवास, पेंशन, शौचालय, राशन आदि मुफ्त दिया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड के जरिए लोगों का उपचार हो रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संसाधनों से लैस किए जा रहे हैं। प्रदेश में योगी के नेतृत्व में चौमुखी विकास हो रहा है। भ्रष्टाचार व अपराध पर प्रदेश सरकार नकेल लगाने में कामयाब हुई है। विधायक ने कहा कि बेलहर नगर पंचायत के अस्तित्व में आने के बाद लोगों को प्रधानमंत्री आवास आवंटन करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस दौरान बघौली के ब्लाक प्रमुख बबलू सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे। अनुसूचितों-पिछड़ों की उपेक्षा कर रही भाजपा: धर्मदेव

संतकबीर नगर: भाजपा अनुसूचितों-पिछड़ों की उपेक्षा कर रही है। जातीय जनगणना कराने से इंकार करना इसी कड़ी का हिस्सा है। यह बातें शुक्रवार को बसपा के जिलाध्यक्ष धर्मदेव प्रियदर्शी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही। उन्होंने कहा कि बसपा मुखिया ने इसे लेकर अन्य दलों के साथ मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जान-बूझकर अनुसूचितों और पिछड़ों की जातिवार गणना नहीं करा रही है। इसका खामियाजा उसे चुनाव में भुगतना पड़ेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.